फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police took out a foot march and assured security

Panipat News: पुलिस ने पैदल मार्च निकाल दिलाया सुरक्षा का भरोसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 07:02 AM IST
विज्ञापन
Police took out a foot march and assured security
पानीपत। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अर्धसैनिक बल की टुकड़ियों व पानीपत पुलिस के जवानों ने वीरवार को पानीपत में पैदल मार्च निकाला। टुकड़ियां डीएसपी सुरेश कुमार सैनी व डीएसपी राजबीर सिंह की अगुवाई में थाना शहर, थाना किला, थाना तहसील कैंप, थाना चांदनी बाग, थाना औद्योगिक सेक्टर 29, थाना माडल टाउन व थाना सदर क्षेत्र से होकर गुजरी।
विज्ञापन

फ्लैग मार्च निकालते हुए पुलिस व अर्ध सैनिक बल के अधिकारियों व जवानों ने आमजन को निष्पक्ष व भयमुक्त माहौल में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने का विश्वास दिलाया तथा शांतिपूर्वक मतदान करवाने में सहयोग करने की अपील की। एपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि स्वतंत्र व निष्पक्ष रूप से चुनाव संपन्न करवाना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता व नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि पुलिस व सुरक्षा बलों द्वारा फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया है, ताकि मतदाता पूरी तरह निर्भीक होकर मतदान कर सकें। एक अक्टूबर को होने वाले विधानसभा आम चुनाव को लेकर जिला पुलिस द्वारा जिला के अंदर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। इसी क्रम में जिला के साथ लगती यूपी की सीमा पर भी कड़ी सावधानी व सतर्कता बरती जा रही है। नाकों से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन तथा व्यक्ति की जांच की जा रही है। संदिग्ध किस्म के लोगों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed