फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police took charge of the security of Kanwariyas on the border

Panipat News: बॉर्डर पर पुलिस ने कांवड़ियों की सुरक्षा का संभाला मोर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Police took charge of the security of Kanwariyas on the border
पानीपत। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए यमुना पुल पर पानीपत व यूपी पुलिस ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाल लिया है। इस बार यमुना पुल के पास दोनों प्रदेशों की पुलिस संयुक्त रूप से कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर तैनात रहेगी।
विज्ञापन

यमुना पुल पर पुलिस नाका के पास ही एक करीब 20 फीट ऊंचा पुलिस ने वॉच टावर बनाया गया है। जिसमें 24 घंटे पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे और पुलिस कर्मी वॉच टावर से दूरबीन द्वारा कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर नजर रखेंगे। इसी तरह नेशनल हाईवे 709 एडी पर यमुना नदी पर दो तरफ में आने-जाने के लिए दो नए पुल बनाए गए है। नया पुल बनने के बाद यमुना के पुराने जर्जर हालत वाले पुल को ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया गया था लेकिन उस पुराने पुल पर पैदल व्यक्ति आ जा सकते थे और पुराने पुल की कई स्थानों पर ग्रिल टूटी हुई है।
विज्ञापन

कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर दोनों प्रदेशों की पुलिस ने शुक्रवार को यमुना के पुराने पुल की दोनों तरफ में चार से पांच फीट ऊंची मिट्टी डाल कर पुरी तरह से बंद कर दिया गया है। कांवड़ियों की सेवा के लिए यमुना पुल के पास अधिवक्ताओं ने कांवड़ शिविर का शुक्रवार को हवन करके शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कांवड़ शिविर यमुना सुधार समिति के अध्यक्ष रतन सिंह रावल एडवोकेट, राजकुमार रावल एडवोकेट, समालखा बार एसोसिएशन के प्रधान अशोक रावल एडवोकेट, बापौली तहसील में बैठने वाले सभी एडवोकेट और नन्हेडा गांव के ग्रामीणों के सहयोग से लगाया जा रहा है। रतन सिंह रावल एडवोकेट ने कहा कि सभी वकीलों व नन्हेड़ा गांव के ग्रामीणों के सहयोग से शिवरात्रि तक कांवड़ शिविर चलाया जाएगा। जिससे कांवड़ियों कोे कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed