फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police seized tractor-trolley filled with sand

Panipat News: पुलिस ने रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्राली को किया जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Police seized tractor-trolley filled with sand
सनौली। यमुना नदी के अंदर रेत तस्करों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सनौली थाना एसएचओ संदीप कुमार, एसआई कर्मबीर ने पुलिस टीम सहित रेत से भरे एक ट्रैक्टर -ट्राली को पकड़ा है। पुलिस ने पकड़े गए रेत तस्कर की ट्रैक्टर ट्राली को इंपाउड कर माइनिंग विभाग की टीम को बुलाकर माइनिंग के तहत कार्रवाई करवाई गई। पुलिस को यमुना क्षेत्र में देखते हुए रेत तस्करों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

एसएचओ संदीप कुमार ने बताया कि वे पुलिस टीम के साथ यमुना नदी से सटे गांव गढी बैसक में गश्त कर रहे थे कि तभी यमुना की ओर से रेत से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली आते हुए दिखाई दी तो उस को पकड़ इंपाउंड किया है। इस बारे में सनौली थाना एसएचओ संदीप कुमार ने बताया कि यमुना नदी के अंदर रेत तस्करी व पशु तस्करी किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी । पुलिस दिन रात गश्त पर स्पेशल अभियान चलाया हुआ है। पकड़े गए ‎‎रेत से भरे वाहनों के खिलाफ मामला खनन विभाग की ओर से भी कार्रवाई की गई है। थाना में रेत तस्कर के वाहन को सीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed