फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police reached the accused in cyber fraud of 52 crores

Panipat News: 52 करोड़ की साइबर ठगी में आरोपियों तक पहुंची पुलिस

Wed, 10 Sep 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 10 Sep 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Police reached the accused in cyber fraud of 52 crores
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। फर्जी फर्म के नाम पर खाता खुलवाकर 52 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। चार नामजद आरोपियों के अलावा कुछ अन्य संदिग्धों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ में कुछ तथ्य सामने आए हैं। जल्द पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर सकती है।
हरियाणा साइबर क्राइम पुलिस को प्रदेश की 91 बैंक शाखाओं में संदिग्ध खाते मिले थे। जिनमें 11 खाते पानीपत की बैंक ऑफ इंडिया की जीटी रोड शाखा में खोले थे। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने दो खातों की जांच की थी। ट्रू आर्टिफिशियल ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड हैंडलूम टावल मार्केट के खाते में पांच दिसंबर 2024 से 19 जुलाई 2025 के बीच 51.82 करोड़ रुपये का लेन-देन किया गया। यह खाता देशभर में हुई साइबर ठगी की 96 वारदात में प्रयोग किया गया था। वहीं, इंडो करियर्स एजेंसी के नाम से खोले गए खाते में करीब 32.93 रुपये की ठगी हुई है। यह खाता साइबर ठगी की 15 से अधिक वारदात में प्रयोग किया गया था। जिसमें तीन वारदात हरियाणा और बाकी अन्य राज्यों से जुड़ी हैं।
विज्ञापन

पंचकूला साइबर क्राइम टीम के इंस्पेक्टर की शिकायत पर पुलिस ने साइबर क्राइम थाने में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही पुलिस लगातार इस मामले में तफ्तीश कर रही है। पुलिस ने सोनीपत, पानीपत और दिल्ली में दबिश दी। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। यही नहीं इस मामले में कुछ अन्य नाम भी सामने आए हैं। दावा है कि पुलिस जल्द ही पूरी घटना का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर ठगी के मामले में तफ्तीश चल रही है। जिसमें कुछ तथ्य सामने आए हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
-अजय कुमार, प्रभारी साइबर क्राइम थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed