{"_id":"64920acafedb4a6f52035b34","slug":"police-reached-haridwar-with-the-murderers-to-recover-the-dead-body-of-the-thread-trader-panipat-news-c-244-1-pnp1001-1188-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: धागा कारोबारी का शव बरामद करने हत्यारोपियों को हरिद्वार लेकर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: धागा कारोबारी का शव बरामद करने हत्यारोपियों को हरिद्वार लेकर पहुंची पुलिस
विज्ञापन
पानीपत। तहसील कैंप की परशुराम कॉलोनी के धागा कारोबारी फकरे आलम का शव बरामद करने के लिए तहसील कैंप पुलिस ने मंगलवार को कबीर अंसारी, मकान मालिक राजकुमार उर्फ धोला, अंकित व अर्जुन को हरिद्वार लेकर पहुंची। वहां हरिद्वार के जंगलों में फकरे आलम के शव को तलाशा जा रहा है। आरोपी फिलहाल जंगल में उस स्थान को चिह्नित नहीं करवा पा रहे हैं, जहां फकरे के शव को फेंका गया था। पुलिस ने फिलहाल आरेपियों से वारदात में प्रयुक्त रस्सी व गाड़ी को बरामद कर लिया है।
चार जून की रात कबीर अंसारी, मकान मालिक राजकुमार उर्फ धोला, अंकित व अर्जुन ने परशुराम कॉलोनी निवासी फकरे आलम की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद हरिद्वार के जंगल में ले जाकर शव को जला दिया था। फकरे आलम की हत्या पैसों के लेनदेन में की थी। फकरे को राजकुमार व कबीर अंसारी के पांच लाख रुपये देने थे। इस बात पर इनको आपस में विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में चार जून की रात फकरे की उसके कमरे पर हत्या कर दी थी। पुलिस ने रविवार रात को इन चारों आरोपियों को पकड़ लिया था।
तहसील कैंप एसएचओ ने कहा कि फकरे आलम की हत्या के चारों आरोपी रिमांड पर हैं। मृतक के शव को तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।