फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police raided on spa center in Panipat, Five girls and two boys have been detained

Panipat: कोहीनूर स्पा सेंटर पर पुलिस ने दी दबिश, पांच लड़कियों और दो लड़कों को लिया हिरासत में

Fri, 05 May 2023 06:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 05 May 2023 06:13 PM IST
सार

अंसल स्थित कोहीनूर स्पा सेंटर पर सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने दबिश दी है।  पुलिस युवक-युवतियों से पूछताछ कर रही है। स्पा सेंटर संचालक से दस्तावेजों की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Police raided on spa center in Panipat, Five girls and two boys have been detained
जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा पानीपत में एक बार फिर स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की है। पुलिस ने अंसल स्थित कोहीनूर स्पा सेंटर पर गुप्त सूचना पर दबिश देकर पांच लड़की और दो युवकों को पकड़ा है, जिनको पुलिस थाने लेकर पहुंची और आगामी कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन


सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कोहीनूर स्पा सेंटर पर छापा मारा। जिसमें अंदर पांच युवती और दो युवक मिले। जिनको फिलहाल पुलिस ने  हिरासत में लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस स्पा सेंटर संचालक से पूछताछ कर रही है और दस्तावेजों की जांच कर रही है। सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि छापेमारी की है, कुछ युवक-युवतियों को काबू किया, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पानीपत में कई जगह चल रहे स्पा सेंटर
पानीपत में कई जगह पर अवैध रूप से चलाए स्पा सेंटरों पर पहले भी पुलिस कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन पुलिस इनको आज तक बंद नहीं करा पाई है। अब फिर वह धडल्ले से चल रहे हैं, कुछ स्पा सेंटर संचालक जगह बदल-बदल कर सेंटर चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वर्ष पहले भी की जा चुकी कार्रवाई
डीएसपी संदीप ने महिला थाना एसएचओ और पुलिस के साथ अंसल सुशांत सिटी में दो और मित्तल मेगा मॉल स्थित चार स्पा सेंटर पर छापेमारी की थी। जिनमें अंसल में ब्लू स्पायर स्पा सेंटर के संचालक नदीम और दो लड़कियों को काबू किया गया था। वहीं मित्तल मेगा मॉक के बेसमेंट में बने चार स्पा सेंटर में छापेमारी की थी, जिनमें टीम ने एक स्पा सेंटर से चार लड़कियों को पकड़ा था।


2017 में 12 और 2020 में 11 युवतियां पकड़ी थीं
19 अगस्त 2017 को तत्कालीन सीजेएम मोहित अग्रवाल ने भी बड़ी कार्रवाई की थी। फ्रो थाई स्पा हेल्थ केयर, ली थाई सपा हेल्थ केयर, द गोल्डन स्पा और ओसीएन एसपीए व हेल्थ केयर से 12 लड़कियां पकड़ी थी। वहीं 2020 में भी सेक्टर-25 स्थित मित्तल मेगा मॉल में स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। जिसका पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए दो स्पा सेंटर से 11 युवतियां सहित 14 लोगों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed