फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police questioned Poonam, the accused in Jiah's murder case, and recreated the crime scene.

Panipat News: जिया की हत्या में पुलिस ने की आरोपी पूनम से पूछताछ, दोहराया क्राइम सीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Police questioned Poonam, the accused in Jiah's murder case, and recreated the crime scene.
पानीपत। चार मासूम बच्चों की हत्या की आरोपी पूनम को पानीपत पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की। पुलिस टीम आरोपी को लेकर उसके मायके सिवाह गांव पहुंची। जहां पर उसने भतीजी जिया (06) की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी से घटना स्थल की निशानदेही कराई, साथ ही वारदात के बारे में पूछताछ की। करीब 15-20 मिनट तक एफएसएल टीम की मौजूदगी में पुलिस ने क्राइम सीन दोहराया, इसके बाद पुलिस टीम आरोपी को लेकर वहां से निकल गई और अदालत में पेश किया, जहां से उसे वापस न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उधर, घटना स्थल पर लेकर जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को परिजनों से मिलने नहीं दिया गया। आरोपी ने दूर से ही अपने परिजनों को देखा।
विज्ञापन

सिवाह गांव के दीपक ने सेक्टर-29 में ताऊ के बेटे दीपक ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि अगस्त 2025 में उनके ताऊ की बेटी पूनम मायके सिवाह गांव में आई हुई थी। आरोपी ने 19 अगस्त को उनकी छह साल की बेटी जिया की पानी की हौज में डुबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी, लेकिन अभी तक इस मामले में आरोपी से पूछताछ नहीं हुई थी। जिस कारण पुलिस ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए अदालत में प्रार्थनापत्र दिया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को सीआईए-1 की टीम ने आरोपी को पानीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया। टीम ने आरोपी से करीब दो घंटे तक पूछताछ की। दोपहर को करीब साढ़े 12 बजे पुलिस टीम उसे लेकर सिवाह गांव पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल पर भी आरोपी से पूछताछ की, साथ ही घटना स्थल की निशानदेही कराई। किस तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया था उसकी भी जानकारी जुटाई गई। 15-20 मिनट रुकने के बाद टीम आरोपी को लेकर वापस आ गई। दोपहर बाद पुलिस ने पूनम को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजनों को पहले ही कर दिया था दूर, किसी से नहीं कराई मुलाकात
जिस समय पुलिस टीम आरोपी को उसके घर पर पहुंची तो वहां पर उनके परिजन मौजूद थे, लेकिन पुलिस ने पहले ही सभी परिजनों को दूर कर दिया था। महिला पुलिसकर्मी उसे लेकर सीधे घटना स्थल पर पहुंचीं और निशानदेही कराई, इसके बाद जांच अधिकारी ने कुछ पूछताछ की। आरोपी को किसी भी से भी मिलने नहीं दिया गया।


यह है मामला
इसराना थाना क्षेत्र के नौल्था गांव में एक दिसंबर को शादी वाले घर में पानी के टब में डुबाकर छह साल की मासूम बच्ची विधि की हत्या कर दी गई थी। बच्ची के दादा सोनीपत निवासी पुलिस विभाग से सेवानिवृत उप निरीक्षक पाल सिंह की शिकायत पर हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी पूनम से पूछताछ की थी, जिसमें उसने चार बच्चों की हत्या करने की बात कबूल की थी। पूनम ने पूछताछ में बताया था कि उसने अपनी ससुराल सोनीपत जिले के भावड़ गांव में जनवरी 2023 में अपनी ननद की बेटी इशिका और अपने खुद के बेटे शुभम की पानी की हौज में डुबाकर हत्या कर दी थी। 19 अगस्त 2025 में उसने अपने मायके सिवाह गांव में अपने चाचा के बेटे दीपक की छह साल की बेटी जिया की पानी की हौज में डुबाकर हत्या कर दी थी, जिसकी प्राथमिकी सेक्टर-29 थाने में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed