फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police procrastination on action in the case of beating of sarpanch husband in the police station, siege of the police station today

Panipat News: थाने में सरपंच पति की पिटाई के मामले में कार्रवाई पर पुलिस की टालमटोल, आज थाने का घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 03:10 AM IST
विज्ञापन
Police procrastination on action in the case of beating of sarpanch husband in the police station, siege of the police station today
इसराना। नौल्था डुंगराण की सरपंच के पति नीरज कौशिक को थाने में घसीटने और पुलिसकर्मियों के पिटाई करने के मामले में पुलिस अधिकारियों ने अल्टीमेटम का समय कार्रवाई की बजाय टालमटोल में पूरा कर दिया। पंचायत रविवार को फिर से पंचायत करेगी। इसमें आगामी फैसले लेकर थाने का घेराव करेगी। विदित है कि शुक्रवार को इसराना किसान भवन में हुई पंचायत के अल्टीमेटम की अवधि रविवार को पूरी हो रही है। शनिवार को इस प्रकरण पर सरपंच एसोसिएशन ने बैठक कर रविवार को अल्टीमेटम के बाद कि रणनीति तैयार की है।
विज्ञापन

एसोसिएशन की बैठक को पूरी तरह गुप्त रखा गया। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि पंचायत में कोई ठोस फैसला लिया जा सकता है। सरपंच पति नीरज कौशिक के चाचा पूर्व जिला पार्षद सत्यनारायण कौशिक ने बताया कि रविवार को तय समय पर दस बजे इसराना के किसान भवन में ग्रामीण इकट्ठा होंगे। कमेटी के फैसले अनुसार आगामी कदम उठाएंगे। पंचायत के लिए ब्लॉक के हर गांव में ग्रामीणों को न्योता भेजा गया है। नौल्था डुंगराण की सरपंच स्वीटी के पति नीरज कौशिक ने बताया कि वह थाना में दो पक्षों का समझौता कराने गया था। पुलिसकर्मी उसको घसीट कर थाने में ले गए और उसकी जमकर पिटाई की। जिससे उसे चोटें आई हैं।
विज्ञापन




मामला गुरुवार देर शाम का है। मिली जानकारी के अनुसार गांव नौल्था में दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। नौल्था डूंगरान की सरपंच स्वीटी के पति नीरज कौशिक और नौल्था के सरपंच बलराज झगड़ा निपटवाने गुरुवार को थाने गए थे। सरपंच पति नीरज के चाचा पूर्व जिला पार्षद सत्यनारयण शर्मा ने बताया कि यहां एक मामला निपटवा लिया था, जबकि दूसरे मामले में पुलिसकर्मी पीड़ित पक्ष के साथ गाली गलौज और दुर्व्यवहार करने लगे। नीरज ने उनको टोका। इसे लेकर पुलिसकर्मी और नीरज में कहासुनी हो गई। उसने आरोप लगाया कि चार पुलिसकर्मियों ने नीरज को थाने के गेट से घसीटना शुरू कर दिया और अंदर ले गए। इसके बाद नीरज को थाने में पीटा गया। सरपंच बलराज बीच में आए तो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ भी हाथापाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed