फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police presented two thousand page charge sheet in court in gang rape case

Panipat News: सामूहिक दुष्कर्म में पुलिस ने कोर्ट में पेश की दो हजार पेज की चार्जशीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Police presented two thousand page charge sheet in court in gang rape case
पानीपत। मतलौडा थानाक्षेत्र अंतर्गत डेरे में तीन महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट के दौरान एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने कोर्ट में दो हजार पेज की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें पूरी वारदात का विवरण दिया गया है।
विज्ञापन

मामले में आरोपियों से बरामद चाकू, पिस्तौल उनके कपड़े समेत तमाम साक्ष्य पेश किए गए हैं। इससे पहले पुलिस मामले में सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक आरोपी ने पुलिस की कार्रवाई के डर से जहर खाकर जान दे दी थी। इस कांड का सरगना भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। उल्लेखनीय है कि मतलौडा पुलिस थाना क्षेत्र में 21 सितंबर की रात को खेत में बने दो डेरों में चार आरोपियों ने कहर बरपाया था।
विज्ञापन

एक डेरे की तीन महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इस दौरान महिलाओं के पति, बच्चों और परिजनों को पिस्तौल के बल व चाकू की नोंक पर बंधक बनाया गया था। यहां से बदमाशों ने सोने के जेवर व नकदी भी लूटी थी। जबकि पास के दूसरे डेरे में रहने वाले उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के गांव बिलौहुवा निवासी महेंद्र के परिवार को भी इनकी दरिंदगी का सामना करना पड़ा। इन बदमाशों ने महेंद्र के साथ मारपीट कर उससे 15 हजार रुपये लूट लिए थे। उसकी पत्नी बिमला को गंभीर रूप से पीट दिया था, जिसमें बिमला की मौत हो गई थी। प्रारंभ में पुलिस ने इस मामले में डर से मौत व लूटपाट की धाराओं में केस दर्ज किया था। बाद में इसमें हत्या की धारा जोड़ी गई। तीन थानों की पुलिस ने 12 दिन बाद इस वारदात के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एक आरोपी ने पुलिस की कार्रवाई से डर से जहर खाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के सरगना राजू नाम के युवक ने भी दो बार आत्महत्या का प्रयास भी किया। पुलिस ने रिमांड के दौरान इनसे वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल, चाकू, तलवार, मोटरसाइकिल व इनके कपड़े भी बरामद कर लिए थे।



वर्जन-

सीआईए तीन के प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में दो हजार पेज की चार्जशीट पेश की है। आरोपियों पर हत्या की धारा भी चालान पेश करने से पहले जोड़ दी थी। चार्जशीट में पूरी वारदात का विवरण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed