फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   police

चौकसी: अपराध को खत्म करने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए लगाए 32 लगाए नए नाके

Sat, 06 Jul 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
police
अपराध को रोकने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए 32 नए पुलिस नाके लगाए गए हैं। इससे पहले जिले में 6 नाके पहले के ही हैं, जो कि हमेशा से स्थाई हैं। डीएसपी ट्रैफिक एवं मुख्यालय ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने को लेकर जिलेभर में 40 जगह नाकेबंदी की गई। इनमें स्थाई नाकों में से प्रति नाके पर 10 पुलिसकर्मियों की टीम व नए नाकों में से प्रति नाके पर 5 पुलिसकर्मियों की एक टीम तैनात रहेगी। यानि कुल 38 नाकों पर 220 पुलिसकर्मी मुस्तैदी से ड्यूटी करेंगे व संदिग्ध लोगों पर खास तौर से नजर रखेंगे। पुराने नाकों पर पुलिसकर्मियों की शिफ्ट वाइज 24 घंटे की ड्यूटी रहेगी व नए नाकों पर शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक की ड्यूटी रहेगी।
विज्ञापन

पहले के हैं ये 6 नाके, जो हमेशा से हैं स्थाई:
थाना नाका
चांदनीबाग बलजीत नगर नाका
मॉडल टाउन असंध रोड नाका
मॉडल टाउन एनएफएल नाका
इसराना शाहपुर नाका
सनौली सनौली थाना के सामने नाका
मतलौडा नारा नाका
- अब ये नए 32 नाके और बनाए गए:
थाना नाका
सिटी बरसत रोड चुंगी नाका
सिटी सलारगंज गेट नाका
सिटी रेलवे रोड नाका
सेक्टर 13-17 नजदीक सत्संग भवन नाका
सेक्टर 13-17 सेक्टर 6 रेलवे फाटक नाका
सेक्टर 13-17 सेक्टर 18 गंदा नाला नाका
सेक्टर 13-17 सेक्टर 6-7 कट जीटी रोड नाका
सेक्टर 13-17 खोतपुरा नाका
किला पहलवान चौक नाका
किला भावना चौक नाका
किला हरिसिंह चौक नाका
किला देवी मंदिर चौक नाका
चांदनीबाग टी प्वाइंट ऐंजल मॉल सेक्टर 11-12 हुड्डा नाका
चांदनीबाग टी प्वाइंट उझा गेट नाका
सेक्टर 29 चौटाला रोड रिसालू मोड नाका
सेक्टर 29 टी प्वांइट रेलवे कॉर्सिंग विकास नगर नाका
सेक्टर 29 फ्लौरा चौक नाका
मॉडल टाउन रामलाल चौक नाका
मॉडल टाउन देशवाल चौक जाटल रोड नाका
मॉडल टाउन कच्ची फाटक काबड़ी रोड नाका
समालखा हथवाला गांव रक्सहेडा मोड़ नाका
समालखा हलदाना जीटी रोड नाका
बापौली अनाज मंडी बापौली नाका
इसराना मांडी चौक नाका
इसराना शहरपुल के नीचे नाका
इसराना डाहर चौक नाका
सनौली गढ़ी बेसिक नाका
मतलौडा सींक नाका
मतलौडा अहर चौक नाका
मतलौडा थर्मल चौक नाका
मतलौडा सिठाना नहर नाका
सदर पेप्सी पुल नाका
- हर चालक व वाहन का रजिस्टर में लिखेंगे ब्योरा :
डीएसपी ट्रैफिक ने बताया कि हर नाके पर ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे नाके पर चेकिंग करने वाले हर वाहन चालक व वाहन का पूरा ब्योरा एक रजिस्टर पर लिखेंगे। इससे संदिग्ध किस्म के वाहन चालकों में भय बनेगा। दूसरे इससे ये भी पता लगेगा कि हर नाके पर तैनात टीम कितनी गाड़ियों की चेकिंग कर रही है।
विज्ञापन

- स्थाई नाकों पर है रहने का बंदोबस्त :
नए व पुराने नाकों पर काफी सुविधा दी गई है। हर नाके पर मौजूद बैरिकेट पर लाइट लगी होगी। सभी पुलिसकर्मियों को रिफलेक्टर बेल्ट दी गई है। ताकि दूर से आ रहे वाहन चालक को पुलिस टीम का पता लगा सके। इसके अलावा पुराने नाकों पर रहने तक की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिन हो या रात, यातायात के नियमों की अवहेलना करने वालों के होंगे चालान:
जिले में बढ़ाए गए नाकों की संख्या के बाद से अपराध पर शिकंजा कसने के साथ-साथ यातायात के नियमों की अवहेलना करने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। अब दिन या हो रात, जिले में लगने वाले इन सभी नाकों पर खड़े पुलिसकर्मी यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों केे भी चालान काटेंगे।

जिले को अपराध मुक्त बनाने के लिए पुलिस हर तरह के प्रयास करने को तैयार है। उसी प्रयास में एक ये भी नया प्रयास है। आमजन से अपील है कि वे पुलिस प्रशासन के इस प्रयास में भरपूर सहयोग दें। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि के बारे में पुलिस को तत्काल प्रभाव से सूचना दें।
- सतीश वत्स, डीएसपी, मुख्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed