फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police issued advisory regarding cyber crime

Panipat News: साइबर अपराध को लेकर पुलिस ने जारी की एडवायजरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:25 PM IST
विज्ञापन
Police issued advisory regarding cyber crime
पानीपत। पुलिस ने साइबर अपराध पर अंकुश लगाने व आमजन को साइबर अपराध के विरुद्ध जागरूक करने के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे सोशल मीडिया अकाउंट पर मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करें।
विज्ञापन




पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंंह ने कहा कि आज के दौर में हर काम इंटरनेट पर निर्भर है। तमाम तरह के वित्तीय लेन देन मोबाइल के माध्यम से हो रहे हैं। जैसे-जैसे वित्तीय लेन देन को लेकर मोबाइल व इंटरनेट पर निर्भरता बढ़ी है, वैसे-वैसे साइबर ठगी की घटनाओं में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। कमजोर पासवर्ड होने की वजह से भी हम कई बार साइबर अपराध का शिकार हो जाते हैं। साइबर अटैक से बचने के लिए मजबूत पासवर्ड का अहम योगदान हो सकता है।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि साइबर अपराध से बचाने के लिए पुलिस द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। किसी व्यक्ति के साथ साइबर अपराध घटित हो जाता है तो उसे किस प्रकार से बचा जा सकता है के बारे में विस्तार पूर्वक बताया जा रहा है। इंटरनेट का उपयोग करते समय साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी की कमी के कारण लोग ऐसे अपराध का शिकार हो रहे हैं। साइबर अपराधी ठगी करने की नियत से अलग-अलग तरह के तरीके अपनाते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






साइबर अपराधी द्वारा किसी व्यक्ति को झांसा देते हुए पैसे प्राप्त करने के लिए अलग-अलग तरह के प्रलोभन दिए जाते हैं। ऐसे में हम जागरूक रहकर ही इस प्रकार की ठगी से बच सकते हैं। अपने नेट बैंकिंग, ईमेल, फेसबुक, इंस्टाग्राम इत्यादि अकाउंट पर मजबूत पासवर्ड लगाएं ताकि हैकर आपके खाते पर अटैक करता है तो वह विफल हो जाए। डेट ऑफ बर्थ अपने परिवार के किसी सदस्य का नाम इसके अलावा पासवर्ड बनाते समय की बोर्ड पर एक पंक्ति के अक्षरों का इस्तेमाल न करें। अपने बैंक खाते ईमेल तथा सोशल मीडिया अकाउंट पर मजबूत पासवर्ड बनाएं ताकि आपका अकाउंट सुरक्षित रहे। खातों को मजबूत पासवर्ड के साथ रखें और अपने सभी अकाउंट का एक पासवर्ड न रखें। सभी अकाउंट का अलग-अलग पासवर्ड रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed