फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police is scrutinizing documents in the case of rape of a teenager

Panipat News: किशोरी से दुष्कर्म मामले में पुलिस खंगाल रही दस्तावेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Police is scrutinizing documents in the case of rape of a teenager
-आरोपियों ने भी मांगे दस्तावेज, पुलिस का दावा जल्द होगा खुलासा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। किशोरी से बिजनौर में सामूहिक दुष्कर्म और बंधक बनाकर वेश्यावृत्ति कराने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी। आरोपी पक्ष से भी पुलिस ने कुछ दस्तावेज मांगे हैं। इसके बाद पुलिस दस्तावेज खंगालने में जुट गई। पुलिस सूत्रों का दावा है कि कुछ तथ्य सामने आए हैं। जल्द पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।

पानीपत की किशोरी के साथ बिजनौर में सामूहिक दुष्कर्म और बंधक बनाकर वेश्यावृत्ति करने का मामला सामने आय था। थाना सेक्टर-29 में किशोरी की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने किशोरी के बयान और मेडिकल कराने के लिए उसकी उम्र के दस्तावेज मांगे थे। इसके साथ ही आरोपी पक्ष से भी पुलिस ने कुछ दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं। जिसमें आरोपी पक्ष ने किशोरी से शादी होने का दावा किया है। अब उन दस्तावेजों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है इस मामले में अलग-अलग तथ्य सामने आ रहे हैं। एक दो दिन में पूरे प्रकरण का खुलासा कर दिया जाएगा। डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि जांच में कुछ तथ्य सामने आए हैं। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed