फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police in action to stop theft, snatching and robbery, orders for hearing of every complaint

Panipat News: चोरी, झपटमारी और लूट रोकने को एक्शन में पुलिस, हर फरियादी की सुनवाई के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Police in action to stop theft, snatching and robbery, orders for hearing of every complaint
पानीपत। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने सोमवार को जिला सचिवालय के तृतीय तल पर स्थित पुलिस विभाग के सभागार में अपराध समीक्षा व कानून एवं व्यवस्था के मद्देनजर बैठक की। यह उनकी पानीपत में कार्यभार संभालने के बाद पहली बड़ी बैठक रही। इसमें सभी पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज, सभी स्पेशल यूनिट इंचार्ज व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी शाखाओं के इंचार्ज शामिल रहे। उन्होंने कहा कि महिला विरुद्ध अपराध, वाहन चोरी, स्नैचिंग, लूट, डकैती, चोरी, किडनैपिंग व हत्या करने जैसी गंभीर वारदात की रोकथाम के लिए थाना प्रबंधकों, चौकी इंचार्जों व स्पेशल यूनिट इंचार्जों को प्रभावी कदम उठाने होंगे। जुआ, सट्टा, अवैध शराब व नशे के धंधे पर अंकुश लगाया जाए।
विज्ञापन

थाना या चौकी में शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति से नैतिकता के साथ व्यवहार करना है। उसकी शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनकर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करें। पासपोर्ट के वेरिफिकेशन के लिए आवेदन कर्ता को थाने में नहीं बुलाया जाएगा बल्कि थाना प्रबंधक या अनुसंधानकर्ता स्वयं आवेदनकर्ता के निवास पर जाकर सत्यापन प्रक्रिया पूरा करेंगे। महिला विरुद्ध अपराध में आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। मौके पर सहायक पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, ट्रेनी आईपीएस मनप्रीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय धर्मबीर खर्ब, उप पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश, उप पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार, उप पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed