फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police hands empty in Sandeep's murder, now trying to reach with the help of mobile

Panipat News: संदीप के हत्या में पुलिस के हाथ खाली, अब मोबाइल के सहारे पहुंचने का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Police hands empty in Sandeep's murder, now trying to reach with the help of mobile
पानीपत। गढ़ी भलौर गांव में हुए संदीप हत्याकांड में पुलिस के हाथ अब तक कुछ खास नहीं लगा है। पुलिस ने वीरवार को शराब ठेके के सेल्समैन व ग्रामीणों से पूछताछ की है। पुलिस ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि संदीप को आखिरी बार किसके साथ देखा गया था। जिस नंबर से मंगलवार रात को संदीप की मां संतरा के पास कॉल आई थी। उस नंबर की भी जानकारी जुटाई जा रही है। सीआईए की टीमें भी मामले की जांच कर रही है। संदीप के मोबाइल को साइबर अपराध थाना पुलिस की मदद से खंगाला जा रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि संदीप का मोबाइल ही उन्हें हत्यारों तक पहुंचाएगा। वहीं दूसरी ओर संदीप के परिजनों ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


विदित है कि गढ़ी भलौर गांव निवासी संदीप (35) पिकअप चालक था। उसके पिता कर्ण सिंह अधरंग से ग्रस्त है। संदीप डेढ़ साल के बेटे व चार साल की बेटी का पिता था। वह मंगलवार रात आठ बजे अपनी मां संतरा को थोड़ी देर में घर लौट आने की कहकर गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। रात 11 बजे उसकी मां संतरा के पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। उक्त व्यक्ति ने उसकी मां को कहा कि वे संदीप को मार देंगे। इसके बाद नंबर बंद हो गया। मां संतरा अपने बड़े बेटे अजीत व संजय के साथ संदीप की रातभर तलाश की, लेकिन उसका भेद नहीं लगा। बुधवार दोपहर 12 बजे गांव के स्टेडियम के पास संदीप का शव मिला था।
विज्ञापन




बापौली पुलिस थाना प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि संदीप के मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। उम्मीद है कि संदीप के मोबाइल से उन्हें इस केस की गुत्थी सुलझाने में मदद मिलेगी। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed