फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police got entangled in liquor investigation, now two died in Kabadi Road and Israna

Panipat News: पुलिस शराब की जांच में उलझी, अब काबड़ी रोड और इसराना में दो की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Police got entangled in liquor investigation, now two died in Kabadi Road and Israna
पानीपत। पुलिस बिजावा गांव में शराब पीने से दो लोगों की मौत के मामले में उलझी हुई है। थाना और सीआईए की टीम चौथे दिन भी पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर पाई हैं। इन सबके बीच शराब के सेवन से दो लोगों की और मौत हो गई। एक की मौत इसराना और दूसरे की हरिनगर पर हुई है। इसके साथ पिछले चार दिन में शराब पीने से मरने वालों की संख्या चार पहुंच गई है।
विज्ञापन


बॉक्स

मामला नंबर एक
नशे में परिचालक पैर फिसलने से रजवाहे में गिरा
इसराना
: एक निजी बस का परिचालक शराब के नशे के चलते मीनाक्षी गार्डन के पास पैर फिसलने से रजवाहे में गिर गया। मुंह के बल गिरा परिचालक उठ नहीं पाया। जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। इसराना के अमन ने बताया कि उसका चाचा रमेश (42) गोहाना से पानीपत एक निजी बस पर परिचालक था। वह शराब पीने का आदी था। वह शनिवार रात को घर नहीं पहुंचे। उन्हें रविवार सुबह जानकारी मिली की रमेश मीनाक्षी गार्डन के पास रजवाहे में पड़ा है। अमन ने बताया कि रात के नशे में पैर फिसलने से चाचा मुंह के बल रजवाहे में गिर गए। नशा अधिक होने के कारण वह उठ नहीं पाए और मौत हो गई। रमेश अविवाहित थे। इसराना थाना ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


बॉक्स

अधिक शराब के सेवन से फैक्ट्री कर्मी की मौत
हरिनगर में शराब के अधिक सेवन करने से फैक्टरी कर्मी की मौत हो गई। ललिता देवी ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के मुंगेर जिले के महमदपुर गांव से है। वह हरिनगर में परिवार सहित रहती है। उसके प्रमोद (45) कच्चा कैंप स्थित एक धागा फैक्टरी में काम करते थे। वे शराब पीने के आदती थे। शुक्रवार को काम पर नहीं गए। उन्होंने दिनभर शराब का सेवन किया। शाम को उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसने पहले स्थानीय डाॅक्टर से दवा दिलाई लेकिन आराम नहीं लगा। वह जिला नागरिक अस्पताल लेकर आई। जहां शनिवार रात करीब 12 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम और कार्रवाई के बाद शव को परिजन को सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

दो श्रमिकों मौत का नहीं हो सका खुलासा
बिजावा गांव में शराब पीने से दो श्रमिकों की मौत के मामले में अब तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। प्राथमिक जांच में शराब काकोदा गांव से एक सप्ताह पहले लाने की बात सामने आई है। पुलिस काकोदा गांव में भी जांच पड़ताल कर रही है। विदित है कि वीरवार रात को बिजावा गांव में राजकुमार, बंटी और विकास ने हाथ की निकाली शराब पी थी। राजकुमार और बंटी कुछ देर बाद ही बेहोश हो गए। उनको इसराना के एनसी मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां शुक्रवार दोपहर बाद मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के जसवंतपुर गांव के राजकुमार की मौत हो गई थी। बुलंदशहर के गांव साहनपुर का बंटी गंभीर था। उसको शुक्रवार देर शाम को एनसी मेडिकल कॉलेज इसराना से पीजीआई रोहतक रेफर किया था। परिजन उसको यूपी के मेरठ ले गए थे। उनकी यहां पर शनिवार सुबह मौत हो गई।


वर्जन :

दोनों मजदूरों की ज्यादा शराब पीने से मौत हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। एफएसएल की टीम ने भी मौका मुआयना किया है। दोनों के शवों के पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं। इसमें रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को मौके से कोई शराब नहीं मिली है। खाली बोतल को जांच के लिए भेजा जाएगा।

महिपाल, प्रभारी, थाना इसराना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed