{"_id":"57c333834f1c1bf638d50a0f","slug":"police-exmination-vasuli-students-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"भावी पुलिस सिपाहियों से प्रशासन और पुलिस की नाक के नीचे हुई वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भावी पुलिस सिपाहियों से प्रशासन और पुलिस की नाक के नीचे हुई वसूली
ब्यूरो पानीपत
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
जांच करते पुंलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस सिपाही की परीक्षा में नकल तो नहीं हुई, लेकिन परिक्षार्थियों से प्रशासन की नाक के नीचे ही वसूली हुई। परीक्षा केंद्रों के बाहर महिलाऔं और अन्य लोगों परीक्षार्थियों के बैग आदि रखवाने के नाम पर 50-50 रुपये तक वसूले। रविवार होने के कारण बाजार बंद होने था। इसलिए कई दुकानदार भी इस खेल में कूद गए। सिविल अस्पताल में एक गार्ड ने फार्म अटेस्ट कराने के नाम पर 20-20 रुपये लिए। इस पर न तो ड्यूटी मजिस्ट्रेट और न ही पुलिस अधिकारियों ने ध्यान दिया। यह हाल तब था, जबकि प्रशासन ने परीक्षा केंद्र और उनके आसपास धारा 144 लगाई हुई थी।
हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल पद की परीक्षा रविवार को दो सत्रों में हुई। दोनों सत्रों में करीब 10 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए। इसमें यूपी, पंजाब और राजस्थान के आवेदक भी शामिल थे। कुछ परीक्षार्थी शनिवार रात को ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे। जीआरपी ने परीक्षार्थियों के ठहरने का इंतजाम रेलवे स्टेशन पर किया था। प्रशासन ने परीक्षा के लिए 35 केंद्र बनाए थे। सभी केंद्रों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। 10 फ्लाइंग स्क्वॉयड ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षार्थियों की बेल्ट, पर्स, जूते आदि सामान बाहर ही रखवा दिए गए।
दोनों सत्रों में चला वसूली का खेल
परीक्षार्थियों को अपने बैग की देखभाल लिए सेंटरों के बाहर बैठे लोगों को बैग सौंपने पड़े। केंद्रों के बाहर बैठी महिलाओं और अन्य लोगों ने परीक्षार्थियों की मजबूरी को देखते हुए 50-50 रुपये वसूले। उनको देखकर कुछ दुकानदारों ने भी यह काम शुरू कर दिए। जीटी रोड स्थित कई केंद्रों के पास दुकानदारों ने भी परीक्षार्थियों से 50-50 रुपये लेने शुरू कर दिए। सिविल अस्पताल में फार्म अटेस्ट कराने के लिए खींचतान मची रही। आरोप है कि यहां एक गार्ड ने %