{"_id":"6859c9b77374ebf41f0bb184","slug":"police-engaged-in-search-of-the-murderer-hands-empty-panipat-news-c-244-1-pnp1012-139149-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हत्यारोपी की तलाश में जुटी पुलिस, हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हत्यारोपी की तलाश में जुटी पुलिस, हाथ खाली
विज्ञापन
पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के कुलदीप नगर में पश्चिम बंगाल की युवती ब्यूटी खातून की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ दो दिन बाद भी खाली हैं। मृतका के परिजनों ने सुरेश नाम एक व्यक्ति पर बेटी की हत्या करने का शक जताया था।
वारदात के बाद से ही सुरेश फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश जुट गई है। पानीपत में उसके कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी। लेकिन, दो दिन बाद भी पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं लगा। बताया जा रहा है कि सुरेश मूल रूप से यूपी का रहने वाला है। पुलिस की टीम यूपी में उसकी तलाश कर रही है।
बीते 17 जून को पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र के कुलदीप नगर में किराये के मकान में ब्यूटी खातून (24) का शव मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शव का पोस्टमार्टम खानपुर पीजीआई में चिकित्सकों के पैनल से कराया गया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के दौरान ब्यूटी के शरीर पर चोट के तीन निशान मिले थे। सिर में भी चोट लगने के निशान थे। चिकित्सकों ने हत्या सिर में चोट लगने से मौत होने होने की बात तस्दीक की।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुराना औद्योगिक थाने में मृतका के पिता इस्माईल की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस्माईल ने बताया कि उसकी बेटी करीब आठ साल से पानीपत में रहकर काबड़ी रोड पर एक फैक्टरी में काम करती थी। जहां पर उसके साथ सुरेश नाम का एक युवक भी काम करता था। सुरेश के साथ उसकी अच्छी पहचान थी।
वह दोनों एक साथ ही रहते थे। लेकिन वारदात के बाद से ही वह लापता है। जिस कारण मृतका के पिता ने सुरेश पर ही सिर में चोट मारकर हत्या करने का शक जताया था। रविवार को एसपी ने हत्याकांड की जांच सीआईए-1 की टीम को सौंप दी।
सीआईए की टीम ने सोमवार को घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही मकान मालिक राकेश से पूछताछ की। पुलिस ने सुरेश के बारे में जानकारी ली। जांच में पता चला है कि सुरेश भी मूल रूप से यूपी का रहने वाला है। जिसके बाद पुलिस सुरेश की तलाश में जुट गई है। लेकिन, अभी तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं लगा है।