फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   police, crime, fraud, couple, rupee

विदेश भेजने के नाम पर दंपति से 8.74 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
police, crime, fraud, couple, rupee
विदेश भेजने के नाम पर एक दंपति से 8 लाख 74 हजार की ठगी कर सरगना महिला सहित उसके परिवार के तीन लोग फरार हो गए। आरोपियों ने उनके मोबाइल फोन तक बंद कर दिए। साथ ही पीड़ितों का उनसे किसी भी तरह का कोई संपर्क नहीं हो पा रहा। जिसके बाद पीड़ित दंपति ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज ठगों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

विराट नगर निवासी सौरभ ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी गगन एक स्कूल में अध्यापिका थी। उसकी पत्नी के एक अन्य महिला अध्यापिका अनीवा के साथ अच्छे संबंध थे। वर्ष 2016 में अनीवा ने उसकी पत्नी को बताया कि उसका पति व देवर लोगों को विदेश में भिजवाने का काम करता है। सौरभ ने बताया कि चूंकि वह विदेश में जाने का इच्छुक था इसीलिए पत्नी द्वारा दी गई जानकारी के बाद वह अनीवा के पति धर्मानंद व देवर देवानंद से उनके कार्यालय में जाकर मिला और अपने कागजात आदि दिखाए। जिन्होंने कागजात को सही बताया और 50 हजार व 25 हजार के दो चेक अपनी फर्म के नाम से लेकर उसे एक माह बाद संपर्क करने को कहा। एक माह बाद जैसे ही वह आरोपियों से मिला तो उसे बताया गया कि अभी काम में समय लगेगा। यदि वह जल्दी जाना चाहता है तो उसे एक लाख रुपये अतिरिक्त देने पड़ेंगे। जो कि उसने आरोपियों के कहे अनुसार 14 अगस्त, 2016 को उनके कार्यालय में जाकर दे दिए। नकदी देने के एक सप्ताह बाद जब वह दुबारा उक्त आरोपियों के कार्यालय में पहुंचा तो उसे बताया गया कि काम लगभग तैयार है। उसे एक सप्ताह के भीतर 1.5 लाख रुपये नकद और 49 हजार का चेक देने को कहा गया, ताकि उन्हें जनवरी, 2017 में विदेश भेजा जा सके। इसी दौरान दिसंबर, 2016 में आरोपियों ने उसे फोन करके बताया गया कि काम लगभग तैयार है और वह पत्नी व अपना पासपोर्ट लेकर कार्यालय में पहुंचे। साथ ही एक लाख रुपये का चेक डिपाजिट के तौर पर देने की बात कही गई। जिस पर उसने पत्नी के खाते से एक लाख का चेक 13 दिसंबर का बनाकर दे दिया। उसके बाद 26 दिसंबर को उसे फोन करके बताया गया कि वीजा का अपरूवल आ चुकी है। आरोपियों ने उसे उनके खाते में 1.25 लाख रुपये आरटीजीएस करने व 75 हजार रुपये नकद देने के बारे में कहा। जो कि उसने 29 दिसंबर को जमा भी करवा दिए। वायदे के अनुसार जब वह जनवरी में दोनों आरोपियों से मिलने उनके कार्यालय में पहुंचा तो उसे बताया गया कि धर्मानंद इन दिनों विदेश में है और वह जल्द ही वापस लौटकर संपर्क करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed