फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police could not find the cow killers even after three days, villagers will meet the SP today.

Panipat News: पुलिस तीन दिन बाद भी गोकशों को नहीं कर पाई तलाश, ग्रामीण आज एसपी से मिलेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Police could not find the cow killers even after three days, villagers will meet the SP today.
सनौली। पत्थरगढ़ गांव में गोकशी की घटना का सनौली थाना पुलिस तीन दिन बाद भी खुलासा नहीं कर पाई। बजरंग दल और गोरक्षा दल संगठनों के साथ ग्रामीणों में आक्रोश है। सोमवार को जिला सचिवालय पर प्रदर्शन कर डीसी और एसपी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। पुलिस सीआईए-1 और सनौली थाने पुलिस की टीम के लगातार संदिग्धों की तलाश करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

शुक्र‎वार को यमुना के किनारे पत्थरगढ़ गांव में गोवंश की गर्दन व अवशेष मिले थे। किसान कुलदीप ने बताया था कि उन्होंने अपनी गाय गांव में छोड़ी थी लेकिन गाय कुछ दिन बाद ही वह गुम हो गई थी। जब उन्होंने तलाश की तो वह पत्थरगढ़ के जंगल में पहुंचे। जहां पर सात से आठ गोवंश के अवशेष मिले थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। सीआईए-1 की टीम को भी गोकशी में संलिप्त लोगों की तलाश में लगाया था। टीम ने आसपास के गांवों के संदिग्धों की जांच पड़ताल की, लेकिन अभी तक पुलिस टीम वारदात का खुलासा नहीं कर पाई। गोरक्षक और बदरंग दल के पदाधिकारियों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस पर पूरे मामले में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। सोमवार को सभी संगठनों के कार्यकर्ता जिला सचिवालय पर प्रदर्शन करेंगे, इसके बाद डीसी और एसपी को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। थाना सनौली प्रभारी वेदपाल ने बताया कि टीम अलग-अलग बिंदु पर जांच कर रही है। जल्द ही इस मामले में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed