फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police claim: 136 villages and 30 wards of the district have become drug free

पुलिस का दावा : जिले के जिला के 136 गांव व 30 वार्ड हो चुके नशा मुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
Police claim: 136 villages and 30 wards of the district have become drug free
पानीपत। जिले में नशा तस्करी को रोकने के लिए चल रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस का दावा है कि अब तक जिले में 136 गांवों और 30 वार्डों को नशा मुक्त कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने छह माह में नशे की लत से पीड़ित 1018 पीड़ितों को नशे से दूर कर मुख्यधारा में जोडा है। यही नही नशा तस्करों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई र्ह। जनवरी 2025 से अब तक जिले में एनडीपीएस एक्ट में 53 मुकदमे दर्ज कर 78 नशा तस्करों को जेल भेजा जा चुका है। वीरवार को एसपी ने जिले के प्रबुद्ध नागरिकों व समाजसेवियों के साथ बैठक की। उन्होंने नशा मुक्त अभियान में सभी से सहयोग का आह्वान किया। साथ ही अच्छा काम करने वालों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

वीरवार को एसी भूपेंद्र सिंह ने अंतरराष्ट्रीय निषेध दिवस पर नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत प्रबुद्धजनों और सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। एसपी ने बताया कि जिले में ग्राम पंचायतों, पार्षदों व आमजन के सहयोग से पुलिस ने जिला के 136 गांवों व 30 वार्डों को नशा मुक्त घोषित किया जा चुका है। पुलिस जिले में अब तक 1091 नशा पीड़ित लोगों की चिन्हित कर नागरिक अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र में उपचार के लिए दाखिल करा चुकी है। जहां काउंसिलिंग व चिकित्सा के माध्यम से 1018 पीड़ितों को नशे से दूर करने में सफलता मिली है। इसके साथ ही नशा तस्करों पर भी सख्त कार्रवाई की गई है। वर्ष 2025 में जनवरी से 25 जून तक जिले में नशा तस्करी के 53 मुकदमे दर्ज कर 78 नशा तस्करों व सप्लायर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इनके कब्जे से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ भी बरामद किए गए। जिसमें 83.96 किग्रा गांजा, 2.88 किग्रा अफीम, 11.12 किग्रा चरस, 59.90 किग्रा पोपी हस्क, 856 ग्राम स्मैक, 438 ग्राम हेरोइन व 56 नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

---
युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृति चिंताजनक : एसपी
बैठक में एसपी ने कहा कि युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृति चिंता का विषय है। नशा समाज के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुका है। यह केवल व्यक्ति विशेष के जीवन को प्रभावित नहीं करता, बल्कि पूरे परिवार व समाज के विकास के मार्ग में बाधा उत्पन्न करता है। इस मौके पर नशा मुक्त अभियान में सहयोग करने पर यश हुडिया, देवेंद, सुरेंद्र, योगेश, नरेंद्र, डॉ मेहरबान, बलवीर, चैनपाल सरपंच, राजबीर, कुलदीप व मनोज को सम्मानित किया गया। डीएसपी समालखा नरेंद्र सिंह व डीएसपी ट्रैफिक सुरेश कुमार सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed