फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police caught 4 criminals after encounter, one was shot.

Panipat News: मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पकड़े 4 बदमाश, एक को लगी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Police caught 4 criminals after encounter, one was shot.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सीआईए-वन पानीपत और एसटीएफ सोनीपत की संयुक्त टीम ने सेक्टर-12 के एक व्यापारी से व्हाट्सएप कॉल पर 2.5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में रविवार देर रात करीब दो बजे चार आरोपियों को मुठभेड़ के बाद पानीपत-इसराना रोड से गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है।
आरोपी का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने तीन आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।आरोपियों ने बंबीहा गैंग के नाम पर रंगदारी मांगी थी। एएसपी हर्षित गोयल ने सोमवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेसवार्ता कर प्रकरण की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोनीपत एसटीएफ के प्रभारी इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ रविवार देर रात को अति वांछित अपराधियों की तलाश में पानीपत टोल प्लाजा के पास थे। उनको गुप्त सूचना मिली की शहरमालपुर गांव के प्रमीत व देवेंद्र अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध हथियारों से लैस होकर इसराना कारद रोड पर खड़े हैं। चारों आरोपी किसी वाहन को छीनकर आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ इंचार्ज ने सीआईए वन इंचार्ज फूल कुमार के साथ सूचना साझा की। सीआईए वन ने तुरंत दो टीम तैयार की और संयुक्त टीम इसराना कारद रोड पर पुलिया के पास पहुंची। पुलिस टीम को देखकर चार युवक खेतों की तरफ भाग खड़े हुए। पुलिस टीम पकड़ने के लिए पीछे दौड़ी तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने हवाई फायर किया। आरोपियों ने इसके बाद भी पुलिस टीम पर फायर किए। पुलिस टीम ने अपनी सुरक्षा व बचाव में आरोपियों के पैर पर फायर किया। एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने मुठभेड़ के बदमाशों को काबू किया।
आरोपियों की पहचान शहरमालपुर गांव के प्रमीत, देवेंद्र उर्फ बिंद्रा, साहिल व अमन के रूप में हुई है। आरोपी प्रमीत को पैर के टखने में गोली लगने के बाद इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया। आरोपियों से दो अवैध पिस्तौल, एक अवैध कट्टा, चार मोबाइल और चार खाली खोल बरामद किए हैं।

तीन का पहले भी आपराधिक रिकाॅर्ड : पूछताछ में तीन आरोपियों प्रमीत, देवेंद्र व साहिल का पहले भी आपराधिक रिकाॅर्ड होना पाया गया है। आरोपी प्रमीत पर मारपीट, आर्म्स एक्ट में झज्जर के दुजाना थाना में प्राथमिकी दर्ज है। आरोपी देवेंद्र के खिलाफ मारपीट का एक मामला बापौली थाना व चोरी का एक मामला जींद के थाना शहर में प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed