फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police busted dumper thief gang

Panipat News: डंपर चोर गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
Police busted dumper thief gang
पानीपत। दूसरे राज्यों से चोरी किए डंपरों पर टोटल लॉस वाले डंपर का चेसिस नंबर लिख उसकी फर्जी आरसी बनवाकर बेचने वाले गिरोह का सीआईए थ्री पुलिस टीम ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चोर और चोरी के डंपर खरीदने वाले आरोपी को भी काबू कर आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो डंपर बरामद किए हैं। एक आरोपी दूसरे राज्यों से डंपर चोरी करता और यहां उन्हें पांच से छह लाख में बेच देता तो दूसरा अरोपी उनके फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें आगे 18 से 20 लाख में बेचता था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान ओमप्रकाश निवासी इटावड़ा नागौर राजस्थान और शिवकुमार निवासी तामशाबाद के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ओमप्रकाश विभिन्न राज्यों से डंपर चोरी कर पानीपत में आरोपी शिवकुमार को पांच से छह लाख रुपये में बेच देता था। आरोपी शिवकुमार ऑनलाइन साइट से टोटल लॉस के डंपर खरीदकर उनका चेसिस नंबर चोरी के डंपर पर लिखवा फर्जी आरसी तैयार करा लेता था। इसके बाद वह चोरी के डंपर को आगे 18 से 20 लाख रुपये में बेच देता था। आरोपी ओमप्रकाश मध्य प्रदेश से डंपर चोरी कर शनिवार को पानीपत में आरोपी शिवकुमार को बेचने के लिए आया। इसी दौरान पुलिस ने चोरी के डंपरों सहित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ओमप्रकाश के खिलाफ पहले भी राजस्थान, गुजरात व हरियाणा में डंपर चोरी के 25 मुकदमे दर्ज हैं। गहनता से पूछताछ करने के लिए पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन



सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल ने बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना मिली कि आरोपी ओमप्रकाश एक और चोरी के डंपर पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर डंपर को बेचने के लिए पानीपत में शिवकुमार के पास आया है। दोनों आरोपी चौटाला रोड पर स्थित स्टेडियम के सामने खाली जगह में चोरी के डंपरों के साथ खड़े हैं। पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को डंपर सहित हिरासत में लेकर डंपर के कागजात दिखाने को कहा। आरोपी कागजात पेश नहीं कर पाए। गहनता से पूछताछ में आरोपी ओमप्रकाश ने उक्त डंपर मध्य प्रदेश के इंदौर से चोरी करने के बारे स्वीकारा। बताया कि वह चोरीशुदा डंपर को पानीपत में शिवकुमार को बेचने आया था। इससे पहले भी शिवकुमार को चोरी के दो डंपर बेचकर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपी शिवकुमार से साथ में खड़े दूसरे डंपर के कागजात मांगे तो उसने डैशबोर्ड से आरसी निकालकर दिखाई। ये आरसी मंजीत पुत्र सतबीर निवासी संतनगर कुरुक्षेत्र के नाम थी। डंपर का चेसिस व इंजन नंबर चेक किया तो चेसिस नंबर तो मिला लेकिन इंजन नंबर नहीं मिला। इंजन नंबर अंकित एल्युमीनियम की पत्ती को उखाड़कर उतारा गया था।

ऐसे करते थे काम

गहनता से पूछताछ की तो आरोपी शिवकुमार ने बताया उसने टोटल लॉस का एक डंपर ऑनलाइन साइट कार देखो डॉटकाॅम से खरीदकर उसका चेसिस नंबर चोरी के उक्त डंपर पर लिखवा दिया। इंजन नंबर चेंज नहीं हो सकता था, इसलिए इंजन नंबर की एल्युमीनियम पत्ती को उखाड़कर हटवा दिया। टोटल लॉस डंपर पर राजस्थान के कोटपुतली का नंबर था। उसने राजस्थान से डंपर की एनओसी निकलवा ली थी। पानीपत एनसीआर में होने के चलते टोटल लॉस का डंपर यहा ट्रांसफर नहीं हो सकता था। उसने अपने गांव निवासी मंजीत के आधार कार्ड का पता बदलवा कुरुक्षेत्र करा कर उसके नाम डंपर रजिस्टर्ड करा दिया था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने आरोपी ओमप्रकाश से एक अन्य डंपर पहले खरीदकर इसी प्रकार उसकी फर्जी आरसी बनवाकर बेच रखा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed