{"_id":"633c97182c03d81c9a21c7e7","slug":"police-brought-the-accused-of-cheating-by-changing-debit-card-from-ghaziabad-jail-on-production-warrant-panipat-news-knl1234101142","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने वाले आरोपी को गाजियाबाद जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने वाले आरोपी को गाजियाबाद जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस
विज्ञापन
पानीपत। डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने वाले एक आरोपी कादिर को सीआईए-2 यूपी के गाजियाबाद जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। चार दिन की रिमांड अवधि के दौरान आरोपी ने पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने सनौली रोड स्थित एटीएम बूथ पर महिला से कार्ड बदलकर 62 हजार रुपये ठगी की थी। आरोपी के कब्जे से ठगी के पैसों से खरीदा गया 31 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन बरामद कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि किला थाने में रजनी पत्नी जवाहर निवासी हनुमान कॉलोनी ने डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 62 हजार रुपये निकालने की शिकायत दी थी, जिसमें महिला ने बताया गया था कि उसका जीटी रोड पर स्थित उज्जीवन स्माल फाइनेंस बैंक की ब्रांच में खाता है। खाते से 62 हजार रुपये कट गए। पैसे कटने के बारे में उसने बैंक में जाकर जानकारी जुटाई तो बैंककर्मी की ओर से बताया गया कि पैसे एटीएम से निकाले गए हैं। पुलिस की जांच में सामने आया कि कार्ड से कैश निकालने के साथ की स्वाइप कर एक मोबाइल फोन भी खरीदा गया है। पुलिस ने आरोपी के बारे में जानकारी जुटाकर धरपकड़ के लिए आरोपी के ठिकानों पर पहुंची तो जानकारी मिली कि आरोपी यूपी के गाजियाबाद थाने में दर्ज चोरी के एक अन्य मामले में जेल में बंद है।
आरोपी को पूछताछ करने के लिए 29 सिंतबर को आरोपी कादिर को यूपी की गाजियाबाद जेल से प्रोडक्शन वारंट पर पानीपत लेकर आई थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि डेबिट कार्ड बदलने के बाद उसने कार्ड को मोबाइल दुकान में स्वाइप कर 31 हजार कीमत का एक मोबाइल फोन खरीद लिया था। वहीं 31 हजार रुपये एटीएम बूथ से निकाले थे, जो पैसे उसने खाने-पीने में खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन बरामद कर उसे न्यायायल में पेश कर जेल भेज दिया।