{"_id":"69430872ba654e285f0bb197","slug":"police-arrested-the-accused-of-harassing-his-parents-but-the-court-released-him-panipat-news-c-244-1-sknl1016-149007-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: माता-पिता को परेशान करने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, अदालत ने किया रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: माता-पिता को परेशान करने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, अदालत ने किया रिहा
Thu, 18 Dec 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। अपने माता पिता को परेशान करने वाले एक आरोपी को चौकी पुलिस ने दो साल बाद पकड़ कर अदालत में पेश किया। वहीं, अदालत ने उसे रिहा कर दिया।
शहर के रेलवे रोड निवासी धर्मपाल को बुधवार को समालखा चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया। धर्मपाल पर अपने माता-पिता को परेशान करने का आरोप है। चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि धर्मपाल के माता-पिता की शिकायत पर मामला पानीपत की परिवार अदालत में चल रहा था। वर्ष 2023 से तारीख पर पेश नहीं होने से अदालत ने धर्मपाल का वारंट जारी कर रखा था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर अदालत में पेश किया, जिसे अदालत ने जमानत पर रिहा किया।