{"_id":"6797ebc1630119110b03e419","slug":"police-action-to-remove-fruit-and-vegetable-market-stopped-panipat-news-c-244-1-pnp1003-131272-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पुलिस की फल और सब्जी मंडी हटाने की कार्रवाई रुकवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पुलिस की फल और सब्जी मंडी हटाने की कार्रवाई रुकवाई
विज्ञापन
समालखा।
एसपी के आदेश पर पुराने बस अड्डे पर फ्लाईओवर के नीचे अवैध रूप से चल रही फल-सब्जी मंडी व ऑटो पार्किंग को हटाने के लिए पहुंची यातायात पुलिस बिना कार्रवाई के लौट आई। यहां रेहड़ी वालों ने विधायक मनमोहन के पीए को कॉल कर बुला लिया। उन्होंने यहां पुलिस की कार्रवाई को रुकवा दिया। यहां यातायात प्रभारी मनोज कुमार व सिटी ट्रैफिक इंचार्ज सतीश कुमार कार्रवाई के लिए पहुंचे थे।
उल्लेखनीय है कि एनएचएआई ने समालखा में फ्लाईओवर के नीचे अवैध रूप से चल रही सब्जी मंडी व ऑटो को हटाने को लेकर एसपी को 24 जनवरी को पत्र लिखा था। एनएचएआई द्वारा पहले भी इसे हटाने का प्रयास किया था लेकिन वो सफल नहीं हो सके थे। सब्जी मंडी के साथ ही वहां ऑटो भी खड़े रहते हैं। वहीं वहां गंदगी फैली रहती है। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस की टीम उन्हें हटाने के लिए वहां पहुंची थी। इस दौरान रेहड़ी वालों ने उनके साथ बहस शुरू कर दी। साथ ही विधायक मनमोहन भड़ाना के पीए को फोन कर मौके पर बुला लिया। पुलिसकर्मियों ने बताया कि वे उच्चाधिकारियों के आदेशों का पालन कर रहे हैं लेकिन पीए धर्मेंद्र ने उनसे बात करते हुए बताया कि विधायक ने उन्हें मौके पर भेजा है और वो इस बारे में उच्चाधिकारियों से बात करेंगे। इसके बाद पुलिस कर्मी बिना कार्रवाई किए वहां से चले गए।