फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police accused of beating brothers, investigation handed over to SIT

Panipat News: पुलिस पर भाइयों को पीटने का आरोप, एसआईटी को सौंपी जांच

Wed, 13 Nov 2024 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 13 Nov 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Police accused of beating brothers, investigation handed over to SIT
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। धमीजा कॉलोनी में महिला की प्रताड़ना से परेशान होकर जान देने वाले दो भाइयों के मामले में सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने आरोपी महिला व तीन चार अन्य युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।

आरोप प्रत्यारोप के बीच सेक्टर 13-17 थाना पुलिस की मौजूदगी में कैफ व सावेज के शव को धमीजा कॉलोनी के कब्रिस्तान में दफना दिया गया। नाराज परिजनों ने पुलिस पर भी कैफ व सावेज को पीटने के आरोप लगाए हैं। एसपी ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है। पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


धमीजा कॉलोनी निवासी आजम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा सावेज (18) व भाई अरशद का बेटा कैफ (20) थे। सावेज बरसत रोड चुंगी पर मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान पर काम करता था। कैफ मोबाइल की दुकान पर काम करता था। कैफ व सावेज आठ नवंबर को सलारगंज गेट के पास मोमोज खाने गए थे। रात लगभग आठ बजे वहां रेहड़ी के पास एक राजनगर की महिला भी खड़ी थी। दोनों आपस में मजाक कर रहे थे। यहां उस महिला के साथ इनकी कहासुनी हो गई। महिला ने अपने जानकार तीन युवकों को बुलाकर दोनों को बुरी तरह से पिटावाया। खुद भी उनको पीटा। फिर सिटी पुलिस थाना में इनके खिलाफ शिकायत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन दोनों को पुलिस थाना में बुलाया। यहां पुलिस ने भी दोनों को पीटा। दोनों ने महिला से हाथ जोड़कर माफी भी मांगी लेकिन महिला दोनों पर छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाती रही। दोनों को बार बार पुलिस थाना में बुलाया जा रहा था। इससे वह दोनों बहुत परेशान हो गए थे। रविवार सुबह दोनों घर से एक मोटरसाइकिल पर निकले। दोनों अनाजमंडी से सल्फास खरीदकर लाए और देवीलाल पार्क में जाकर जहर निगल लिया।

कैफ ने जहर निगलकर इसकी सूचना उसे कॉल कर दी थी। वह तुरंत देवीलाल पार्क में पहुंचा और एंबुलेंस बुलाकर दोनों को जिला नागरिक अस्पताल में ले गया। यहां से डॉक्टरों ने उन्हंे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। दोनों की मौत हो गई ।

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि डीएसपी राजबीर के नेतृत्व में एसआईटी पूरे मामले की जांच करेगी। अगर पुलिस प्रताड़ना की बात सामने आई तो आरोपी पुलिस कर्मचारियों पर भी कार्रवाई होगी। आरोपी महिला व तीन चार युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मरने से पहले बोला था कैफ- मुझे बीच बाजार थप्पड़ मारा

दम तोड़ने से पहले एंबुलेंस में कैफ की इस वीडियो बनाई गई थी। वीडियो में कैफ बता रहा है कि लड़की ने बिना बात उनसे बहस की। उसको बीच बाजार थप्पड़ मारा। फिर चार युवकों को बलाकर उन्हें पिटवाया। फिर उनके खिलाफ शिकायत दे दी। पुलिस वालों ने भी उनको पीटा। उनका कोई कसूर नहीं था। उनकी सुनवाई नहीं की गई। उन पर झूठे आरोप लगाए गए। उन पर केस दर्ज कराने की धमकी दी जा रही थी। उस महिला व पुलिस ने उन्हें इतना परेशान कर दिया कि उनको जहर खाना पड़ा।


सावेज को जाना था दुबई

सावेज दुबई जाने की तैयारी में था। उसका बुधवार को पासपोर्ट आना है। उसने कनाडा जाने के लिए खरीदारी भी कर ली। वह दुबई जाने को लेकर काफी उत्साहित था। दुबई में उसके रिश्तेदार है। जब पुलिस व आरोपी महिला को इस बात का पता चला तो वह सोने की चेन व लाखों रुपये की मांग करने लगी थी। नहीं देने पर उस पर केस दर्ज कर उसको दुबई जाने से रोकने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed