फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   PM's visit: Alert and no fly zone declared

पीएम का दौरा : अलर्ट व नो फ्लाई जोन घोषित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
PM's visit: Alert and no fly zone declared
पानीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पानीपत दौरे को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रशासन ने नौ दिसंबर को नो फ्लाई जोन घोषित करने के आदेश दिए हैं। इसके अंतर्गत अस्थायी रेड जोन रहेगा। प्रधानमंत्री की यात्रा के एक हजार मीटर की परिधि में किसी भी तरह के मानव रहित विमान, ड्रोन (यूएवी) के उड़ने पर पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन

जिलाधीश डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत इसके आदेश जारी किए है। इसके साथ प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पूर्व सांसद व प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। उपायुक्त ने अधिकारियों की बैठक लेकर विशेष जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर बुधवार को अधिकारियों की मैराथन बैठक के साथ आयोजन स्थल का मौका मुआयना किया। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने आयोजन स्थल व इसके आसपास की पूरी रिपोर्ट ली। पूर्व सांसद संजय भाटिया और उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने जिला सचिवालय के सभागार में विभिन्न प्रशासनिक और एलआईसी के अधिकारियों के साथ मंत्रणा की और व्यवस्था के बारे में जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश के लिए विभिन्न अधिकृत पास जारी किए जाएंगे। जिसके माध्यम से कार्यक्रम में प्रवेश किया जा सकेगा। कार्यक्रम स्थल पर 28 ब्लॉक बनाए गए हैं। उन्होंने एलआईसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह शहर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों से संबंधित होल्डिंग लगाना भी सुनिश्चित करें और मुख्यालय से आने वाले उच्चाधिकारियों की सूची जिला प्रशासन को दी जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। कार्यक्रम में सुरक्षा की दृष्टि से आवागमन को बेहतर बनाने के लिए एचसीएस और डीएसपी स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ विभिन्न ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए जाएंगे।

उन्होंने इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, एडीसी डॉक्टर पंकज यादव, सीईओ जिला परिषद नरेंद्र पाल मलिक एसडीएम पानीपत ब्रह्म प्रकाश, एमडी शुगर मिल मनदीप कुमार व एसडीएम अमित कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed