फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Pledge to stay away from drugs administered to students

विद्यार्थियों को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:47 AM IST
विज्ञापन
Pledge to stay away from drugs administered to students
फील्ड कोऑर्डिनेटर यूथ रेडक्रॉस कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एवं अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस से अमेर? - फोटो : Panipat
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में शुक्रवार को युवा रेडक्रॉस और भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी हरियाणा स्टेट ब्रांच चंडीगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला हुई। इसका विषय मादक पदार्थों का दुरुपयोग रहा। कार्यशाला के बाद विद्यार्थियों के नशे से दूर रहने के लिए जागरूक कर शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

फील्ड कोऑर्डिनेटर यूथ रेडक्रॉस कुरुक्षेत्र विश्वविधालय एवं अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस से अमेरिका में सम्मानित डॉ. राजेंद्र सैनी ने कार्यशाला में आए 300 युवा छात्र-छात्राओं को शराब, सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, ड्रग्स इत्यादि के कुप्रभावों और इनसे बचने के उपायों के बारे में विस्तार से समझाया। साथ ही रेडक्रॉस के वरिष्ठ प्रोग्राम आफिसर रविंदर सिंह, रिलीफ आफिसर सरबजीत सिंह, जिला सचिव गौरव आर रामकरण और कारगिल वीर कैप्टन गुरमेल सिंह ने अपने-अपने अनुभव बांटे।
विज्ञापन

इस मौके पर निर्णय लिया गया कि एसडी कॉलेज में ड्रग्स के बारे में जागरूक करने के लिए जागरूकता केंद्र स्थापित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि नशे को आज ही ‘नो’ कहें। विशिष्ट मेहमान मेयर अवनीत कौर ने कहा कि युवा अपने समय का सदुपयोग करें। लक्ष्य विहीनता और खालीपन उन्हें नशे की ओर धकेल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि युवाओं के भटकने का खतरा सबसे अधिक है। भटका इंसान ही नशे को अपनाता है। कार्यशाला आयोजित करने का प्रायोजन युवाओं को जागरूक करना है। एसडी कॉलेज प्रधान पवन गोयल ने कहा कि आज की कार्यशाला बहुत अधिक प्रासंगिक है। इस अवसर कॉलेज में युवा रेडक्रॉस के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश गर्ग, डॉ. संतोष कुमारी के साथ ही प्रो. प्रवीन खेरडे, डॉ. संगीता गुप्ता, प्रो. अन्नू आहूजा, डॉ. एसके वर्मा, डॉ. सुशीला बेनीवाल आदि मौजूद रहे।

एसडी पीजी कॉलेज में कार्यशाला के दौरान मौजूद लोग

एसडी पीजी कॉलेज में कार्यशाला के दौरान मौजूद लोग- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed