फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Players won bronze medals in sailing

Panipat News: नौकायन में खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Players won bronze medals in sailing
कांस्य पदक विजेता अजय कुमार। स्रोत : स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। नौल्था गांव के तीन खिलाड़ियों ने फिलीपींस में आयोजित नौकायन प्रतियोगिता में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। पैतृक गांव पहुंचने पर तीनों खिलाड़ियों का अभिनंदन किया जाएगा।
सीनियर वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाले अजय कुमार के पिता अनिल कुमार ने बताया कि गत माह भोपाल की छोटी झील में ट्रायल में सीनियर वर्ग के लिए अजय कुमार, जूनियर वर्ग के लिए रिंकू व अंकित का चयन हुआ था। उन्होंने फिलीपींस में आयोजित आईसीएफ ड्रेगन वोट वर्ल्ड चैंपियनशिप भाग लिया। रविवार को चैंपियनशिप का फाइनल हुआ।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में अजय कुमार, जूनियर वर्ग में रिंकू व अंकित ने कांस्य पदक जीता है। नौल्था में तीनों तीनों के घरों व गांव में खुशी का माहौल है। पैतृक गांव नौल्था पहुंचने पर तीनों खिलाड़ियों का ग्रामीण अभिनंदन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय कुमार के पिता अनिल कुमार ने बताया कि उसकी गांव में बिजली मिस्त्री की दुकान है। रिंकू के पिता विजय किसान हैं व अंकित के पिता कृष्ण गांव में सब्जी की रेहड़ी लगाते हैं। साधारण व आर्थिक तौर पर कमजोर परिवार के खिलाड़ियों ने इस मुकाम पर पहुंचने के लिए जी तोड़ मेहनत की है। अनिल ने बताया कि तीनों को बचपन से ही नौकायन का शौक था। जिसके लिए तीनों सोनीपत जिला के आहूलाना में नौकायान एकेडमी में अभ्यास कराया।

कांस्य पदक विजेता अजय कुमार। स्रोत : स्वयं

कांस्य पदक विजेता अजय कुमार। स्रोत : स्वयं

कांस्य पदक विजेता अजय कुमार। स्रोत : स्वयं

कांस्य पदक विजेता अजय कुमार। स्रोत : स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed