फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Players will hone their talent in Volleyball's Residential Sports Academy

Panipat News: वॉलीबॉल की आवासीय खेल अकादमी में खिलाड़ी निखारेंगी प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Players will hone their talent in Volleyball's Residential Sports Academy
पानीपत। जिले की लड़कियां वॉलीबॉल में अपनी खेल प्रतिभा का निखार सकेंगी। खेल विभाग ने पानीपत में लड़कियों की वाॅलीबाॅल आवासीय खेल अकादमी की मंजूरी दी है। इससे पहले लड़कियों की वॉलीबॉल की खेल अकादमी नहीं थी। इसमें 25 लड़कियां भाग ले सकेंगी। खेल विभाग इनका चयन ट्रायल के आधार पर करेगा। इनका सात मई को स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में ट्रायल लिया जाएगा।
विज्ञापन

चयनित 25 खिलाड़ियों को शिवाजी स्टेडियम पानीपत में रहकर अभ्यास करना होगा। खिलाड़ियों को 400 रुपये प्रति खिलाड़ी प्रतिदिन की दर से खेल विभाग देगा। विदित है कि इससे पहले शिवाजी स्टेडियम में पहले बॉक्सिंग की खेल अकादमी चल रही थी। कोच सुनील का सिरसा तबादला होने के बाद अकादमी बंद कर दी गई थी। पिछले दिनों अकादमी और नर्सरी को लेकर खेल निदेशालय को पत्र लिखा गया था। खेल निदेशालय ने इसकी मंजूरी दी है। खेल अकादमी में 12 वर्ष की आयुवर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। खिलाड़ी हरियाणा का मूल निवासी होना अनिवार्य है। इसका चयन ट्रायल के आधार पर होगा। खेल विभाग ने सात मई को प्रात: आठ बजे शिवाजी स्टेडियम में लिया जाएगा। खिलाड़ी को अपने आयु व रिहायशी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, स्कूल विड्रोल की फोटो प्रति और खेल के मूल प्रमाण-पत्र अपने साथ लेकर आने होंगे। चयनित खिलाड़ियों को स्थानीय स्कूल में ही शिक्षा लेना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


बॉक्स

पहली बार मिली वॉलीबॉल की एकेडमी
पानीपत निवासी निर्मल तंवर देश की वॉलीबॉल की महिला टीम की कप्तान हैं। इनके अलावा कई महिला खिलाड़ी वॉलीबॉल में नाम चमका रही हैं। खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए प्राइवेट एकेडमी या सेंटरों में जाना पड़ता था। इसके अलावा दूसरे जिलों में भी अभ्यास करने को मजबूर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :
लड़कियों की वॉलीबॉल आवासीय खेल अकादमी की जरूरत थी। इसके लिए खेल निदेशालय को पत्र लिखा गया था। निदेशालय ने शिवाजी स्टेडियम में इसकी मंजूरी दी है। सात मई को खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इनका अभ्यास आवासीय रहेगा।

सतेंद्र कुमार, डीएसओ, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed