फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Players showed strength in Taekwondo trials, three from Shivaji Stadium won medals

Panipat News: ताइक्वांडो के ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, शिवाजी स्टेडियम के तीन ने जीते पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
Players showed strength in Taekwondo trials, three from Shivaji Stadium won medals
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत।
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जिला ताइक्वांडो संघ द्वारा वीरवार को पुराना कोर्ट स्थित टाइगर एकेडमी में सीनियर वर्ग की जिला स्तरीय चैंपियन का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के करीब 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया। शिवाजी स्टेडियम के तीन खिलाड़ियों ने इसमें पदक जीता। इनमें दो का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया।
जिला ताइक्वांडो संघ के प्रधान मनोज कुमार व सचिव नसीम अंसारी ने सीनियर वर्ग की जिला स्तरीय चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। उन्हाेंने कहा कि आज खिलाड़ी मैदान पर अपनी योग्यता के आधार पर पदक जीतकर खुद के साथ देश का नाम रोशन कर रहे हैं। खिलाड़ियों को इसके लिए लगातार मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ताइक्वांडो में युवाओं का भविष्य है। इसके बाद विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

राजकुमार, पायल और तनु ने जीते पदक
खेल विभाग की कोच पूनम सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय चैंपियनशिप में शिवाजी स्टेडियम के तीन खिलाड़ियों ने भाग लिया था। पायल ने 46 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। राजकुमार ने 80 किलोग्राम में रजत और तनु ने 49 किलोग्राम में कांस्य पदक जीता है। प्रदेश स्तरीय चैंपियनशिप के लिए राजकुमार और पायल का चयन किया गया है। यह चैंपियनशिप 10 और 11 अगस्त को अंबाला में आयोजित की जाएगी। राजकुमार ने बताया कि वह शोंधापुर गांव में रहता है। शिवाजी स्टेडियम में कई साल से ताइक्वांडो का अभ्यास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed