फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Players of the gold medal winning team were welcomed

Panipat News: स्वर्ण पदक विजेता टीम के खिलाड़ियों का किया स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 03:42 AM IST
विज्ञापन
Players of the gold medal winning team were welcomed
पानीपत। सांसद खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली आर्य पीजी काॅलेज की विजेता टीम का सोमवार को कॉलेज पहुंचने पर स्वागत किया गया। ये प्रतियोगिता करनाल स्थित कर्ण स्टेडियम में 24 से 25 मई को आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में कॉलेज की पुरुष कबड्डी टीम ने पानीपत के बुड़शाम गांव की टीम को 15-14 से हराकर स्वर्ण पदक जीता है।उपप्राचार्या डॉ. अनुराधा सिंह ने विजेता खिलाड़ियों का कॉलेज में पहुंचने पर स्वागत किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। जीत और हार दोनों को विनम्रता से स्वीकार करना हमें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करता है। डॉ. अनुराधा सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन पांच से 11 मई तक शिवाजी स्टेडियम पानीपत में किया गया था। फाइनल प्रतियोगिता कर्ण स्टेडियम करनाल में 24 और 25 मई तक हुई। इसमें कॉलेज की पुरुष कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। फाइनल मैच में कॉलेज की टीम ने गांव बुड़शाम की टीम को 15-14 से हराया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश टूर्ण, कोच राजेंद्र देशवाल, कोच अनूप गुलिया, राजा तोमर व सुनील पहल उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed