फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Players have started sweating it out in practice for the Khel Maha Kumbh, 675 players will show their talent

Panipat News: खेल महाकुंभ के लिए खिलाड़ियोंं ने अभ्यास में बहाना शुरू किया पसीना, 675 दिखाएंगे प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Players have started sweating it out in practice for the Khel Maha Kumbh, 675 players will show their talent
पानीपत। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में जिले के 675 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। खिलाड़ियों ने चयन के बाद पदक के लिए अभ्यास में पसीना बहाना शुरू कर दिया है। खिलाड़ी सामान्य दिनों में सुबह व शाम के समय दो-दो घंटे अभ्यास कर रहे थे। वे अब हर समय ढाई से तीन घंटे तक अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

खेल विभाग द्वारा वीरवार और शुक्रवार को जिले में खेल महाकुंभ के लिए ट्रायल लिया गया। जिसमें करीब छह हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया। खेल महाकुंभ में 26 खेलों के लिए ट्रायल लिया। जिनमें 675 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। खिलाड़ी विजय, अनमोल, मानसी और तन्नु ने बताया कि खेल महाकुंभ में भाग लेने के लिए वह पिछले कई सालों से संबंधित खेल का अभ्यास कर रहे थे। जिसके फलस्वरूप खिलाड़ियों का खेल महाकुंभ के लिए चयन किया गया है। प्रदेश स्तरीय खेल महाकुंभ 11 से 13 और 15 से 17 जुलाई को होगा। जिला खेल अधिकारी धुरेंद्र सिंह ने बताया कि खेल महाकुंभ के लिए तीन और चार जुलाई को चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया था। जिसमें 26 खेलोंं के छह हजार खिलाड़ियों में से 675 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। महाकुंभ में चयनित होने के लिए खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
ताइक्वांडो में 54 किलोग्राम में विशाल, 58 किलोग्राम में अंकित, 63 किलोग्राम में अमित, 68 किलोग्राम में क्रिश, 74 किलोग्राम में विजय, 80 किलोग्राम में अनमोल, 87 किलोग्राम में राजकुमार और कार्तिक का हुआ चयन।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों में 46 किलोग्राम में मानसी, 49 किलोग्राम में तन्नु, 53 किलोग्राम नंदिनी, 57 किलोग्राम में एंजल, 63 किलोग्राम में लविता, 67 किलोग्राम में समृद्धि, 73 किलोग्राम में अध्याशा का चयन हुआ है।

फुटबाल में 18 लड़कियाें और 18 लड़कों का खेल महाकुंभ के लिए चयन हुआ है। वालीबॉल में 12 लड़कों का चयन हुआ है।
पानीपत जिला तीरंदाजी कोच नागेश्वर वशिष्ठ ने बताया कि तीरंदाजी रिकर्व और कंपाउंड दोनों वर्गों में खिलाड़ियों ने ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कंपाउंड वर्ग में एनवी आर्चरी एकेडमी के सितांशु, आईबी कॉलेज के यश दीवान, चेतन्य स्कूल के प्रियांशु का चयन हुआ। वहीं रिकर्व वर्ग में राहुल गुप्ता, उन्नत पूनिया, दक्ष वर्मा व विनय आर्य का चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed