फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Players from Panipat won three medals

Panipat News: पानीपत के खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक

Tue, 02 Jun 2026 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 02 Jun 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
Players from Panipat won three medals
पदक के साथ विजेता खिलाड़ी।
पानीपत। जिले के एथलीट ने 16 वीं हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तीन पदक जीतकर अपनी मेहनत का दम दिखाया। चैंपियनशिप का आयोजन कुरुक्षेत्र के गुरु द्रोणाचार्य स्टेडियम में 30-31 मई को किया गया।
विज्ञापन

इस चैंपियनशिप में आकाश ने हाई जंप इवेंट में स्वर्ण पदक और आंचल रानी ने 400 मीटर दौड़ में रजत और दिव्या ने लंबी कूद में कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। वहीं सोनीपत 19 पदक जीतकर चैंपियन बना, भिवानी 18 पदक जीतकर दूसरे स्थान पर और चरखी दादरी जिले ने 11 पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। फरीदाबाद खेल मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का दो दिवसीय आयोजन द्रोणाचार्य स्टेडियम में किया गया। एथलेटिक्स महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि जिले के खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

हरियाणा मुख्य एथलेटिक्स यनकर्ता यशपाल चोपड़ा ने बताया स्टेट चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ी नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप उड़ीसा भुवनेश्वर में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के नियम अनुसार भाग लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed