फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Places for dumping garbage in rural areas will be marked.

Panipat News: ग्रामीण अंचल में कचरा डालने की जगह होगी चिह्नित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
Places for dumping garbage in rural areas will be marked.
पानीपत। ग्रामीण अंचल में कचरा डालने के लिए अलग से स्थान निर्धारित किया जाएगा। यहां इसकी व्यापक तैयारी होंगी। ताकि मशीनों से कचरा उठाते समय किसी प्रकार की असुविधा न हों और व्यवस्था भी प्रभावित न हो। साथ ही अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। मत्स्य के उपयोग में नहीं आने वाले तालाओं की सफाई रखी जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त डाॅ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने इसको लेकर वीरवार को जिला सचिवालय में स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों कुछ आवश्यक दिशानिर्देश दिया। उन्हाेंने साफ तौर पर कहा कि ग्रामीण क्षेत्र को साफ सुथरा रखना सबकी प्राथमिकता है। जरूरत के स्थानों पर सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएं। उपायुक्त ने ठोस कचरा प्रबंधन से जुड़ी कार्यों की प्रगति के बारे व नए पूर्ण हुए ठोस कचरा प्रबंधन कार्य के बारे में जानकारी ली। मानसून के मौसम को देखते हुए जहां पर पानी का जमावड़ा है वहां पर मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों का फैलाव न हो इसको लेकर वहां पर काले तेल का उपयोग करना होगा। उपायुक्त परिवहन विभाग से यह सुविधा उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि कूड़ा एक स्थान पर डालने की बजाय बिखराव करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों से वंचित परिवारों की भी जानकारी ली और बचें हुए शौचालय निर्माण के कार्यों को जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने गोबर गैस प्लांट की प्रगति के बारे में जाना। जिला परिषद के सीईओ गौरव ने स्वच्छ भारत मिशन के संबंधित कार्य सूची का ब्यौरा दिया। इस मौके पर डीईओ राकेश बूरा, बीडीपीओ सुरेंद्र, शक्ति सिंह व विवेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed