{"_id":"aa7c7fce0f5ffcb33fc88e00c0b0728a","slug":"placement-engineering-collage-israna-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसी कालेज के 43 इंजीनियर के साथ प्लेसमेंट के नाम पर धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसी कालेज के 43 इंजीनियर के साथ प्लेसमेंट के नाम पर धोखा
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Thu, 26 Jun 2014 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसी इंजीनियरिंग कालेज इसराना में इंजीनियरिंग के 43 विद्यार्थियों के साथ नोएडा की एक कंपनी ने प्लेसमेंट के नाम पर धोखाधड़ी की। कैंपस प्लेसमेंट में पास होने के बाद कंपनी में ज्वाइनिंग लेने गए इंजीनियरों को उल्टे पांव लौटा दिया गया।
कंपनी के रवैये के बाद इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है। थाना इसराना पुलिस ने इंजीनियरिंग कॉलेज की शिकायत पर नोएडा सेक्टर-62 की एक कंपनी के चार कर्मचारियों के नाम पर धोखाधड़ी और जाली सर्टिफिकेट तैयार करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एनसी इंजीनियरिंग कालेज की प्लेसमेंट सेल ने थाना इसराना पुलिस को शिकायत देकर बताया कि नोएडा के सेक्टर-62 स्थित एरिक्शन इंडिया कंपनी ने 43 विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट किया था।
विज्ञापन
इंजीनियरिंग के चयनित विद्यार्थी कंपनी में ज्वाइनिंग लेने गए तो उनको इस तरह का कोई भी कैंपस प्लेसमेंट न करने का जवाब देकर वापस लौटा दिया गया।
कालेज प्रबंधन ने संबंधित कंपनी अधिकारियों से बात की तो उन्होंने भी किसी तरह का संतोषजनक जवाब नहीं दिया। कालेज ने कंपनी के अभिलाष प्रताप, वतन, संदीप खत्री और सुनील सिंह पर धोखाधड़ी व जाली सर्टिफिकेट देने का आरोप लगाया। थाना इसराना पुलिस ने कालेज की शिकायत पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
चयनित छात्रों को साढ़े तीन लाख का दिया था पैकेज
पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक नोएडा सेक्टर-62 स्थित एरिक्शन कंपनी ने शनिवार, 22 जून को एनसी इंजीनियरिंग कालेज में कैंपस ड्राइव किया था। इसमें कंपनी के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे अभिलाष प्रताप और संदीप खत्री ने खुद को सीनियर एचआर, वतन ने टेक्नीशियन और सुनील सिंह ने कंपनी का वेंडर बताया था। एनसी कालेज को कैंपस ड्राइव में इंजीनियरिंग के 63 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इनमें से कंपनी द्वारा 43 प्रतिभागियों का चयन किया था। इसमें विद्यार्थियों को साढ़े तीन लाख रुपये का पैकेज दिया था। इनको कंपनी की तरफ से ज्वाइनिंग लेटर भी दिया गया था। इनको एक सप्ताह में ज्वाइन कराने का भरोसा दिलाया था।
हर चयनित का तीन हजार और टीए भी लिया
एनसी इंजीनियरिंग कालेज से एरिक्शन कंपनी के प्रतिनिधियों ने प्रत्येक चयनित विद्यार्थी का तीन हजार रुपये और टीए चार्ज किया है। कालेज द्वारा कंपनी को 43 चयनित विद्यार्थियों का 1.29 लाख और पांच हजार रुपये टीए के हिसाब से 1.34 लाख रुपये देना तय हुआ था। बताया जा रहा है कि कालेज द्वारा करीब सवा लाख रुपये कंपनी को अदा कर दिए गए थे। कंपनी बाकी राशि को लेकर कालेज के साथ लगातार संपर्क कर रही थी।