फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Place marked for common market of Lakhpati Didi's products

Panipat News: लखपति दीदी के उत्पादों के साझा बाजार के लिए स्थान चिह्नित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
Place marked for common market of Lakhpati Didi's products
पानीपत। छह महीने बाद नगर निगम ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए निगम अब शहर में कई जगहों पर साझा बाजार खोलेगा। इसके लिए निगम ने स्थान चिह्नित कर लिया है। इसमें व्यापार के लिए पोर्टा केबिन बनाए जाएंगे। जिसके लिए निगम ने प्रोजेक्ट पर 19.25 लाख रुपये खर्च करने की तैयारी शुरू कर दी है। इन पोर्टा केबिन में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने हाथ से बनाए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाने के साथ साझा बाजार में उनको बेच भी सकेंगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों अचार, मुरब्बा, पापड़ से लेकर जूट के बैग और टेक्सटाइल उत्पादों को साझा बाजार और पोर्टा केबिन से निगम मंच देगा। साझा बाजार लगाने के लिए निगम ने पुरानी सब्जी मंडी, किला पार्क के पास और हाली पार्क के पास वाली जगह चिह्नित की गई है। इसके अलावा सामुदायिक केंद्रों का भी साझा बाजार बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकता है। इन बाजारों में रखे जाने वाले पोर्टा केबिन के साथ मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना भी निगम की जिम्मेदारी रहेगी। जहां शौचालय से लेकर साफ सफाई और लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सरकार ने पूरे प्रोजेक्ट के लिए व्यवस्था लेकर हर तकनीकी पहलू पर काम करने के लिए निगम को फरवरी में पत्राचार किया था। जिसके तहत निगम अधिकारियों ने शहर में संचालित महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों से बातचीत की और धरातल पर सांझा बाजार लगाने की जगह तलाश करने के साथ अन्य विकल्प भी तलाशे। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल शहर में 300 से भी ज्यादा महिलाओं के स्वयं सहायता समूह चल रहे हैं। इसी साल निगम में 40 से ज्यादा स्वयं सहायता के अतिरिक्त समूह बनाए हैं। एक समूह में दस से लेकर बीस तक महिलाएं जोड़ी जाती हैं। इनको रोजगार के लिए निगम लोन से वित्तीय सहायता भी दिलवाने का काम करता है। जिसमें सब्सिडी भी दी जाती है। सरकार के निर्देशों पर निगम का ये प्रयास जरूरतमंद और रोजगार करने की इच्छा रखने वाली महिलाओं को सक्षम बनाने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए निगम साझा बाजार तैयार करेगा। इसमें पोर्टा केबिन रखे जाएंगे। इसके लिए निगम ने प्रथम चरण में करीब 20 लाख रुपये खर्च करने की तैयारी की है।

राहुल पूनिया, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed