{"_id":"69d9625380214616000ab543","slug":"pipes-could-not-be-laid-in-sector-12-in-two-months-interlocking-tiles-sank-in-one-month-panipat-news-c-244-1-pnp1001-155298-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सेक्टर-12 में दो महीने में नहीं बिछा पाए पाइप, इंटरलॉकिंग टाइल्स एक माह में धंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सेक्टर-12 में दो महीने में नहीं बिछा पाए पाइप, इंटरलॉकिंग टाइल्स एक माह में धंसी
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम के सेक्टर-11 और 12 में काम के तरीके और विकास कार्यों में गुणवत्ता पर शहरी विधायक प्रमोद विज के सामने सेक्टरवासियों ने सवाल उठाए। सेक्टरवासियों ने आरोप लगाया कि विधायक के आदेश के बाद भी 300 मीटर का पाइप दो महीने बाद भी नहीं बिछाया जा सका। मदर टेरेसा की प्रमुख सड़क के साथ इंटरलॉकिंग टाइल्स एक महीने में धंस गई। सेक्टरवासियों ने आरोप लगाए कि ठेकेदार की अधिकारियों से साठगांठ है।
विधायक ने निगम के जेई सचिन को काम न कर पाने की स्थिति में अपनी बदली करा लेने की हिदायत दी। एक्सईएन गोपाल कलावत को काम में लापरवाही बरतने पर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के आदेश दिए। वहीं सेक्टर में अतिक्रमण का मामला विधायक के सामने उठा।
पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने शुक्रवार सुबह करीब सवा 11 बजे सेक्टर 11-12 का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। वे मदर टेरेसा के नजदीक मार्केट में करीब आधे घंटे तक रहे। विधायक विज ने निरीक्षण के दौरान सेक्टरवासियों के साथ बात कर उनकी समस्याओं को सुना। मोहनलाल गर्ग ने कहा कि मदर टेरेसा की मुख्य सड़क के साथ एक महीने पहले इंटरलॉकिंग टायल लगाई थी। ये 15 दिन में ही धंस गई। सेक्टर में चारों तरफ सीवर जाम हैं और पेयजल तक आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विधायक प्रमोद विज ने कहा कि इसमें सेक्टर के लोग भी दोषी हैं। लोगों ने सीवर की लाइन से आगे तक अतिक्रमण कर रखा है। नगर निगम ने पिछले दिनों की हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से सेक्टर लिए हैं। इनमें विकास का प्रस्ताव बनाया गया है। विधायक ने सेक्टर में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उनको कई जगहों पर कमी मिली। नगर निगम अधिकारियों को तत्काल समाधान और ढाई करोड़ की लागत से नालों की सफाई कराने के आदेश दिए।
विधायक ने कहा कि सेक्टर से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके लिए आरडब्ल्यूए को आगे आकर लोगों को जागरूक करना होगा। इसके बिना सेक्टर का विकास नहीं हो पाएगा। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष चेतन तनेजा, पूर्व मंडलाध्यक्ष तरसेम गर्ग, महामंत्री अरुण पसरीचा, पार्षद अमित नारंग, कमल अरोड़ा, नवल जिंदल, सन्नी सेठी, नगर निगम एक्सईएन गोपाल कलावत और जेई सचिन कुमार मौजूद रहे।