{"_id":"6255e15372e0847e001e75c8","slug":"pipeline-leak-in-nangalkhedi-water-filled-on-the-highway-three-km-long-jam-panipat-news-knl10476693","type":"story","status":"publish","title_hn":"नांगलखेड़ी में पाइपलाइन लीक, हाईवे पर भरा पानी, लगा तीन किमी लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नांगलखेड़ी में पाइपलाइन लीक, हाईवे पर भरा पानी, लगा तीन किमी लंबा जाम
पानीपत। गांव नांगलखेड़ी के पास नेशनल हाईवे-44 पर भरा हुआ पानी।
- फोटो : Panipat
Link Copied
पानीपत। नांगलखेड़ी के पास मंगलवार को पाइप लाइन लीक होने से दिनभर जाम लगा रहा। शाम को भी इसी प्रकार हालात रहे। ज्यादातर वाहन रेंगकर आगे बढ़ रहे थे।
विज्ञापन
एनएच-44 पर नांगलखेड़ी गांव के पास पाइप लीक होने से रास्ते में एक-दो फीट पानी भर गया। इस वजह से गांव सिवाह से लेकर नांगलखेड़ी तक तीन से चार किलोमीटर का जाम लगा रहा। पाइप लीक होने से वहां के नाले ओवरफ्लो हो गए और एनएच-44 हाइवे पर पानी भरा रहा। इससे पानीपत शहर में आने वाले यात्री सीधा साइड में कट लेने की बजाए हाईवे रोड से कट लेना पड़ा।
करीब तीन किलोमीटर का सफर तय करने में वाहन चालकों को आधे घंटे लगे। पता चला है कि तड़के चार बजे से ही वहां पर पानी भरना शुरू हो गया था। नगर निगम ने देर शाम को पाइप लाइन ठीक की लेकिन देर रात तक पानी भरे रहने से जाम के हालात बने रहे और वाहन सवार परेशान होते रहे।
पानीपत। गांव नांगलखेड़ी के पास नेशनल हाईवे-44 पर भरा हुआ पानी।- फोटो : Panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।