फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Piles of garbage in the city, corporation and company till the claims

Panipat News: शहर में कूड़े के ढेर, दावों तक निगम और कंपनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Piles of garbage in the city, corporation and company till the claims
पानीपत। नगर निगम सफाई कंपनियों को हर महीने करीब साढ़े चार करोड़ रुपये देकर भी शहर में सफाई नहीं करा पा रहा है। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। शहर के सेक्टर-छह, सात और आठ में कूड़ा उठान के लिए गाड़ी तक नहीं जा रही हैं। निगम अधिकारी जेबीएम समेत दूसरी कंपनियों के खिलाफ हाउस में निंदा प्रस्ताव तक पास करने के बाद कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। अधिकारी कार्रवाई के नाम पर केवल गाड़ियों की जांच करने तक सीमित हैं।
विज्ञापन

जेबीएम कंपनी ने शहर में 2018 में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान शुरू किया था। कंपनी को एक साल में पूरे शहर में शत प्रतिशत कूड़ा उठान करना था। निगम ने इसके बाद पूजा और आईएनडी कंपनी को शहर में सड़कों की सफाई और नाला साफ करने का टेंडर दिया। जेबीएम कंपनी के पास डोर-टू-डोर कूड़ा उठान का काम है। कंपनी अब तक गाड़ियों की संख्या पूरी नहीं कर पाया है। वहीं पूजा और आईएनडी कंपनी हर वार्ड में सफाई कर पा रही हैं। सही मायने में इन कंपनियों के पास निर्धारित लोग और संसाधन तक नहीं हैं।
विज्ञापन

सफाई के नाम पर बंदरबांट
वार्ड-सात के पार्षद अशोक कटारिया ने बताया कि शहर सफाई के इंतजाम नहीं हैं। जेबीएम कंपनी उठान तक नहीं कर पा रही है। वहीं बाकी दो कंपनी भी सफाई के नाम पर खानापूर्ति कर रही हैं। किसी कंपनी के पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। वार्ड-21 के पार्षद संजीव दहिया ने बताया कि कॉलोनियों में सफाई का कोई ध्यान नहीं है। हाउस की बैठक में मुद्दा उठाने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टरवासियों ने जताया रोष
हुडा सेक्टर्ज कांफिडेरेशन के बैनर तले सेक्टरवासियों ने सफाई न होने पर शनिवार को रोष प्रकट किया। संयोजक बलजीत सिंह ने बताया कि डोर-टू डोर कूड़ा उठान 10-12 दिन से नहीं हो रहा है। अधिकारियों की लापरवाही के चलते सेक्टरवासियों को परेशान होना पड़ रहा है। लोग कूड़ा खाली प्लाॅटों में डालने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि वे निगम अधिकारियों से मिलकर समाधान की मांग कर चुके हैं। इसमें कोई समाधान नहीं किया जा सका है। इस मौके पर रामपत, रणधीर, कर्मबीर मौजूद रहे।

शहर में गाड़ी और कर्मचारियों की बढ़ा रहे संख्या
जेबीएम के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत तिवारी ने बताया कि नई गाड़ियां खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही कंपनी की वर्कशाॅप में मरम्मत के बाद गाड़ियां तैयार भी कर ली हैं। इन गाड़ियों को जल्द ही पानीपत में लगाया जाएगा। गाड़ियाें से पहले कर्मचारी बढ़ाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके लिए कंपनी ने सीधी भर्ती शुरू की है। इसमें चालकाें व हेल्पराें काे प्राथमिकता के साथ भर्ती किया जा रहा है। चालक के लिए ड्राइविंग लाइसेंस हाेना जरूरी है। कंपनी ने मॉडल टाउन में नारायण दत्त अस्पताल के नजदीक कार्यालय बनाया है। कंपनी अधिकारियाें सुबह 11 से दाेपहर बाद तीन बजे तक कार्यालय में रहेंगे। कंपनी ने हेल्पलाइन 9877742174 और 9625774880 जारी किया है।


वर्जन :

शहर में डाेर-टू-डाेर कूड़ा उठान में लगी जेबीएम कंपनी की कई बार काम बेहतर न करने शिकायत मिली हैं। पार्षदों ने भी हाउस की बैठक में नाराजगी जताई थी। कंपनी के अधिकारियों को वाहनाें और कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के आदेश दिए हैं। इनकी एक बार फिर फिजिकल वेरिफिकेशन की जाएगी।
डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed