फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Pickpoket targeted twoo brothers

अशक्त माता-पिता को ट्रेन में बिठाने आए भाइयों की जेब काटी

Sun, 27 Dec 2015 11:46 PM IST
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Pickpoket targeted twoo brothers

विज्ञापन

दो भाइयों की जेब काटकर भाग रहे नाबालिग जेबकतरे की रविवार को यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर जमकर धुनाई की। बाद में इसे यात्रियों ने राजकीय रेलवे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। दोनों भाई अपने अशक्त माता-पिता को ट्रेन में बिठाने आए थे। हालांकि इस दौरान आरोपी नाबालिग के साथी पैसे लेकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे।

जानकारी के अनुसार पानीपत रेलवे स्टेशन पर रविवार को दोपहर बाद सलारगंज गेट पानीपत निवासी कैलाश व शंभू की अपने अशक्त माता-पिता को कटिहार-आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन में बिठाने आए। करीब दो बजे ट्रेन रेलवे स्टेशन पहुंची। इस दौरान शंभू की जेब में 400 व कैैलाश की जेब में एक हजार रुपये थे। दोनों भाइयों ने अपने अशक्त माता-पिता को ट्रेन में विकलांग कोच में बिठा दिया।
विज्ञापन


इस दौरान ट्रेन के विकलांग कोच में पहले से ही सवार नाबालिग जेबकतरे ने पहले शंभू की जेब से 400 रुपये निकाले और अपने साथियों के पास फेंक दिए। नाबालिग जेबकतरे के साथी ट्रेन की दूसरी तरफ नीचे खड़े थे। इसके बाद जब नाबालिग ने कैलाश की जेब से पैसे निकाले और उन्हें भी अपने साथियों के पास फेंक दिया। इस बीच कैलाश ने उन्हें ऐसा करते हुए देख लिया। मौके पर ही कैैलाश ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने एक नाबालिग जेबकतरे को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। इसके बाद जेबकतरे को जीआरपी को सौंप दिया।  इस दौरान आरोपी के दूसरे साथी दोनों भाइयों के 1400 रुपये लेकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed