फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Pharma company manager stabbed to death in Panipat

पानीपत में हत्या: दिनदहाड़े फार्मा कंपनी के मैनेजर को चाकुओं से गोदा, दिल, पेट और सीने में चाकू से किए आठ वार

Mon, 17 Mar 2025 09:24 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: श्याम जी. Updated Mon, 17 Mar 2025 09:24 PM IST
सार

पानीपत में दिनदहाड़े फार्मा कंपनी के मैनेजर को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया। हमलावरों ने दिल, पेट व सीने पर चाकू से आठ वार किए। प्रथम दृष्टया हत्या रंजिशन बताई जा रही है। 

विज्ञापन
Pharma company manager stabbed to death in Panipat
Crime demo - फोटो : istock

विस्तार

पानीपत के वीआईपी सेक्टर 11-12 में सोमवार को दिनदहाड़े फार्मा कंपनी के मैनेजर को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया। मैनेजर दोपहर करीब डेढ़ बजे मोटरसाइकिल पर किसी काम से जा रहा था। दो बदमाशों ने पुलिस चौकी से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर वारदात को अंजाम दिया। हमलावरों ने दिल, पेट व सीने पर चाकू से आठ वार किए। प्राथमिक दृष्टता में हत्या रंजिशन बताई जा रही है। 

विज्ञापन


वारदात सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। जानकारी के अनुसार कैथल के देओड़ गांव का रामनिवास (44) करीब दो साल से पानीपत की एक फार्मा कंपनी में कार्यरत था। वह रोजाना सुबह सात बजे घर से ड्यूटी के लिए जाता था और रात करीब नौ बजे तक घर आ जाता था। वह सोमवार को भी रोजाना की तरह सुबह सात बजे घर से निकला था। 

विज्ञापन

12 साल पहले हुई थी शादी
परिजन सतीश ने बताया कि उसको दोपहर करीब तीन बजे रामनिवास की हत्या की सूचना मिली। वह परिजनों के साथ जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। रामनिवास एक फार्मा कंपनी में मैनेजर था। रामनिवास के पिता बचनाराम की 15 साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी करीब 12 साल पहले वंदना से शादी हुई थी। उसके दो बेटे हैं। डीएसपी सुरेश सैनी और चांदनी बाग थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

मदद करने की बजाय वीडियो बनाने में लगे लोग
प्रत्यक्षदर्शी सेक्टर-12 निवासी उद्यमी अनिल जैन ने बताया कि उसकी सिवाह में फैक्टरी है। वह दोपहर को खाना खाने के बाद अपनी कार से फैक्टरी जा रहा था। सेक्टर-11-12 में एसडीवीएम स्कूल के साथ ड्रेन नंबर-एक की पुलिया पर भीड़ लगी थी। उसने कार से उतरकर देखा तो एक व्यक्ति खून से लथपथ सड़क पर पड़ा था। लोग उसकी वीडियो बना रहे थे। एक व्यक्ति ने बताया कि इसकी सांसें चल रही हैं। उसने उसे अपनी गाड़ी में बैठाने लगा। उसने लोगों से इसमें मदद मांगी, लेकिन कोई आगे नहीं आया। उसके काफी कहने के बाद एक पिता और उसके बेटे ने उसकी मदद की। वे उसको लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

दिल पर चाकू लगना मौत का बड़ा कारण
पुलिस को घटनास्थल से एक बैग में आधार कार्ड और उसकी जेब से मोबाइल मिला है। पुलिस ने आधार कार्ड के आधार पर शव की शिनाख्त की और परिजनों को फोन कर सूचना दी। इस दौरान पुलिस ने उसके फोन को अनलॉक करने का भी काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं खुल पाया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि रामनिवास के शरीर पर चाकू के आठ निशान हैं। मौत होने का बड़ा कारण दिल पर चाकू लगना सामने आया है। हमलावरों ने रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया है। घटनास्थल के आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है। 

डीएसपी सुरेश सैनी ने बताया कि पुलिस को सेक्टर-11-12 में ड्रेन नंबर-वन के नजदीक एक व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। शव को शवगृह में रखवा दिया है। आरोपियों की धरपकड़ में थाना के साथ सीआईए की टीम लगी हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी भी खंगाल रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed