फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   PG admission completed, one day left for UG courses

Panipat News: पीजी में दाखिला संपन्न, यूजी कोर्सेज के लिए एक दिन शेष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
PG admission completed, one day left for UG courses
पानीपत। प्रदेश सहित जिले के कॉलेजों में पीजी प्रथम वर्ष में फिजिकल काउंसलिंग के तहत चल रही दाखिला प्रक्रिया वीरवार को संपन्न हो गई। यूजी में प्रदेश में 183700 युवाओं ने करवाया पंजीकरण, 131290 ने लिया दाखिला वहीं, यूजी में दाखिले के लिए शुक्रवार को अंतिम दिन है। किन्ही कारणों से दाखिले से वंचित रहे विद्यार्थियों के पास दाखिले का यह अंतिम मौका है। विद्यार्थियाें को चाहिए कि वे समय रहते विभिन्न कॉलेजों में रिक्त सीटों पर फिजिकल काउंसलिंग में शामिल हो दाखिला सुनिश्चित कर लें।
विज्ञापन

प्रदेश के 345 महाविद्यालयों में 88 पाठ्यक्रमों में वीरवार शाम तक 184851 युवाओं ने पंजीकरण करवाया है जबकि 132136 आवेदक दाखिला ले चुके हैं। इनमें 72902 दाखिले लड़कियों ने लिए हैं जो कुल दाखिले का 55.17 प्रतिशत है। वीरवार को 483 युवाओं ने पंजीकरण करवाया जबकि 587 युवाओं ने दाखिला लिया। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने यूजी व पीजी में दाखिले के लिए वंचित विद्यार्थियों को विशेष मौका दिया था। निदेशालय ने पीजी में दाखिले के लिए पांच सितंबर को पोर्टल खोले जाने के बाद पंजीकरण व दाखिले के लिए आठ दिन का समय दिया था। वहीं, यूजी कक्षाओं में दाखिले के लिए 10 से 13 सितंबर का समय दिया है। इससे पहले यूजी की दाखिला प्रक्रिया 30 अगस्त और पीजी की दाखिला प्रक्रिया 24 अगस्त को संपन्न हो चुकी थी। करीब दो माह तक चली दाखिला प्रक्रिया के दौरान युवाओं में दाखिले के लिए काफी रूझान रहा। इसके बावजूद कई कॉलेजों में सीटें रिक्त रही।
विज्ञापन



बॉक्स

आईटीआई में 30 तक होंगे दाखिले
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया जारी है। निदेशालय ने दाखिला पोर्टल पांच सितंबर को ओपन किया था। विद्यार्थी 30 सितंबर तक नए पंजीकरण करवाकर आईटीआई में संस्थान स्तर पर ऑन द स्पॉट दाखिला ले सकेंगे। शहर की राजकीय आईटीआई में 900 से अधिक सीटों पर दाखिले हो चुके हैं जबकि करीब 40 सीटें रिक्त हैं। कुल 952 सीटों पर दाखिला किया जाना है। हालांकि अधिकतर ट्रेडों में सभी सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। प्रदेश में 121645 विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं जबकि 66475 अभ्यर्थियों ने लिया है जो कुल आवेदन का करीब 54.65 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन-

पीजी कोर्सेज में दाखिला प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है जबकि यूजी में शुक्रवार को संपन्न हो जाएगी। आर्य कॉलेज में यूजी में 2057 तथा पीजी प्रथम वर्ष में करीब 280 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं।


- डॉ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य पीजी महाविद्यालय, पानीपत।


वर्जन-2-
आईटीआई में ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया जारी है जो 30 सितंबर तक चलेगी। दाखिले से वंचित विद्यार्थियों के पास यह अंतिम मौका है। राजकीय आईटीआई में अधिकतर सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। कुछ ट्रेड में एकाध सीटें शेष हैं जिन पर दाखिला किया जाना है।
- डॉ. कृष्ण कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed