{"_id":"663d6bf21501bb0a8d04e974","slug":"pesticides-will-have-to-be-sprayed-in-schools-on-holidays-panipat-news-c-244-1-sknl1016-118027-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: स्कूलों में छुट्टी के दिन करना होगा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: स्कूलों में छुट्टी के दिन करना होगा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव
विज्ञापन
पानीपत। राजकीय या निजी विद्यालयों में किसी भी प्रकार के कीटनाशक दवाओं का छिड़काव अब छुट्टी के दिन करना होगा। सोनीपत जिले के एक निजी विद्यालय में कीटनाशक दवा के छिड़काव से विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ी के बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने कड़ा संज्ञान लिया है। कीटनाशक दवाओं के छिड़काव को लेकर निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
जारी निर्देशों में कहा है कि भविष्य में किसी भी कीटनाशक दवाई का छिड़काव विद्यालय में छुट्टी के दिन या छुट्टी होने के उपरांत ही करवाया जाए। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने जारी निदेर्शों में कहा है कि कीटनाशक का छिड़काव करवाने के अगले दिन विद्यार्थियों को प्रवेश करवाने से पहले यह सुनिश्चित करें कि कक्षा कक्ष किसी प्रकार की गैस संबंधी शिकायत तो नहीं है।
सोनीपत के निजी विद्यालय में बिगड़ी थी बच्चों की हालत
बता दें कि साेनीपत स्थित लक्ष्य इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया था। छिड़काव के बाद कमरों को बंद कर दिया। मंगलवार सुबह जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो कमरों में बनी गैस के संपर्क में आने से करीब 25 बच्चों की तबीयत बिगड़ी गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बच्चों को उल्टियां, आंख में जलन व सांस लेने में परेशानी आ रही थी। हालांकि उपचार के बाद बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार आया है।
विज्ञापन
वर्जन-
सोनीपत के एक निजी स्कूल में कीटनाशक दवा के छिड़काव से बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में कीटनाशक दवा का छिड़काव अवकाश के दिन या छुट्टी के बाद करने के निर्देश दिए हैं। बच्चों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। निर्देशानुसार स्कूलों में एहतियात बरती जाएगी।
- राकेश बूरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, पानीपत।