फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Perseverance is necessary to overcome difficult times: BK Lalitha

कठिन समय से निकलने के लिए दृढ़ता जरूरी : बीके ललिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Perseverance is necessary to overcome difficult times: BK Lalitha
बापौली। बापौली गांव स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शांति सरोवर में आध्यात्मिक सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें कठिन समय की चुनौतियों से निपटने के लिए दृढ़ता को जरूरी बताया गया।
विज्ञापन

बापौली केंद्र की संचालिका बीके ललिता ने कहा कि मनुष्य को कठिन समय से निकलने के लिए बस अधिक दृढ़ता, आत्मविश्वास की आवश्यकता होती है। जब हम अपने प्रति दूसरों के बुरे व्यवहार को स्वीकार नहीं कर पाते, तब वह घृणा बन जाती है और हम इसे स्वीकार करते हैं। तब यह क्षमा बन जाता जब हम दूसरों की सफलता को स्वीकार नहीं करते हैं। तब यह ईर्ष्या बन जाती है और जब हम इसे स्वीकार करते हैं तब यह प्रेरणा बन जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वीकार कर लेना ही अपने जीवन को बेहतर तरीके से चलाने की कुंजी है। जीवन परिवर्तनों से ही बना है। किसी भी परिवर्तन से घबराएं नहीं बल्कि उसे स्वीकार करें। कुछ परिवर्तन आपको सफलता दिलाएंगे तो कुछ सफल होने के गुण सिखाएंगे। जलेबी हमें एक सीख देती है कि खुद कितने भी उलझे रहो, पर दूसरों को हमेशा मिठास बांटते रहो। परमात्मा कहते हैं मेरे लाडले बच्चों, स्वाद छोड़ दो तो शरीर को फायदा है, बहस छोड़ दो तो संबंधों में फायदा है और अगर चिंता छोड़ दो तो पूरे जीवन को फायदा है। परमात्मा शिव हमें यही संदेश दे रहा है कि अपने जीवन की सारी समस्या मुझे दे कर चिंता मुक्त रहा करो। जब मुझ पर भरोसा करोगे तो कही पर भी परेशान नहीं हो सकते। इस अवसर पर हरिश, ओमप्रकास, कृष्ण, रमेश, दीपक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed