{"_id":"6ac4fa7c20a1f0d62d041eff","slug":"permanent-sports-activities-will-be-introduced-in-bal-bhavans-and-skill-development-centers-will-be-set-up-at-the-block-level-panipat-news-c-244-1-pnp1007-165507-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बाल भवनों में स्थायी खेल गतिविधियों और ब्लॉक स्तर पर कौशल विकास केंद्र शुरू किए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बाल भवनों में स्थायी खेल गतिविधियों और ब्लॉक स्तर पर कौशल विकास केंद्र शुरू किए जाएंगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद प्रदेश में बाल कल्याण सेवाओं को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाएगा। इनमें बाल भवनों में स्थायी खेल गतिविधियों और ब्लॉक स्तर पर कौशल विकास केंद्र शुरू किए जाएंगे।
परिषद की मानद महासचिव मीना कंबोज ने इसके लिए पानीपत में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की। उनकी पदभार ग्रहण करने के बाद प्रदेशभर के बाल भवनों का जायजा लेने के उपरांत यह पहली समीक्षा बैठक रही।
मानद महासचिव मीना कंबोज कहा कि प्रत्येक बाल भवन में इंडोर और आउटडोर खेलों की स्थायी व्यवस्था की जाएं। इससे बच्चे, अभिभावक व आमजन खेल गतिविधियों से जुड़कर तनावमुक्त रह सकें। उन्होंने नारनौल बाल भवन में चल रही तीरंदाजी गतिविधि की सराहना की और इसी तर्ज पर अन्य जिलों में भी खेल सुविधाएं विकसित करने पर बल दिया।
विज्ञापन
ब्लॉक स्तर तक होगा कौशल विकास का विस्तार
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत परिषद की तीन प्रमुख गतिविधियों पर चर्चा की। इनमें कंप्यूटर ट्रेनिंग, सिलाई-कढ़ाई और ब्यूटी केयर प्रशिक्षण केंद्रों को ब्लॉक स्तर तक विस्तारित करने के निर्देश दिए। इनसे अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं को स्किल ट्रेनिंग का लाभ मिल सके। कई जिलों में गतिविधियों संतोषजनक नहीं मिली। संबंधित अधिकारियों को तीन महीने के भीतर सुधार करने के निर्देश दिए। मानद महासचिव ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में किसी भी कर्मचारी का वेतन बकाया नहीं है और भविष्य में भी फंड की कमी न हो, इसके लिए अधिकारी अपने स्तर पर प्रयास जारी रखें।
बैठक की संयोजन जिला बाल कल्याण अधिकारी पानीपत रितु राठी ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ बाल कल्याण अधिकारी ओपी मेहरा, सरोज मलिक, कमल कुमार व अनिल मलिक मौजूद रहे।