Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Permanent no entry implemented in Insar Bazaar

Panipat News: इंसार बाजार में स्थायी रूप से नो एंट्री लागू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Permanent no entry implemented in Insar Bazaar
पानीपत। इंसार बाजार में अब तीन व चार पहिया वाहनों की नो एंट्री रहेगी। नगर निगम ने बाजार में छह मुख्य स्थानों पर फोल्डेबल बैरिकेड लगाएगा। जीटी रोड से इंसार बाजार के मुख्य प्रवेश पर वीरवार को बैरिकेड लगाना शुरू कर दिए हैं। अब सामान्य दिनों में भी बाजार में सुबह 11 से सायं सात बजे तक नो एंट्री रहेगी। इससे दिन में लगने वाला जाम खत्म होगा।
विज्ञापन

इंसार बाजार व इसके साथ लगते बाजारों में दिवाली के आसपास 10 दिन पहले नो एंट्री की जाती है। संयुक्त व्यापार मंडल ने इस दिवाली पर प्रशासन और पुलिस के सामने स्थायी रूप से फोल्डेबल बैरिकेड लगाने का प्रस्ताव रखा था। निगम ने लगाने का फैसला लिया था। नगर निगम की टीम यातायात पुलिस के नॉर्थ जोन प्रभारी सुखबीर के साथ वीरवार को बाजार में पहुंची। संयुक्त व्यापार मंडल के महासचिव गौरव लीखा ने बाजार की स्थिति से अवगत कराया। टीम ने इसके बाद इंसार बाजार के लालबत्ती चौक पर पांच फोल्डबेल बैरिकेड्स लगाना शुरू किए। यातायात प्रभारी सुखबीर ने बताया कि बाजार में ई-रिक्शा, रिक्शा और दूसरे वाहन दिन के समय भी चले जाते हैं। ऐसे में बाजार में जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इंसार बाजार में सुबह 11 से सायं सात बजे तक नो एंट्री रहेगी। यहां लगाए जाएंगे फोल्डेबल बैरिकेड : इंसार बाजार लालबत्ती चौक, सलारजंग गेट, सेंट्रल बैंक वाली गली, पालिका बाजार, गुरुद्वारा रोड और इंदिरा बाजार के प्रवेश पर फोल्डेबल बैरिकेड लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed