{"_id":"8e3c743287cb3a3bfaca868344164863","slug":"performance-for-the-arrest-of-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन
अमर उजाला/ब्यूरो, पानीपत
Updated Thu, 31 Jul 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
पानीपत। इसराना के लोगों ने हरियाणा पुलिस के एक एएसआई समेत डबल मर्डर के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया है।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की अनदेखी पर संघर्ष तेज करने की चेतावनी दी है। इसराना निवासी शीला के नेतृत्व में लोग वीरवार को लघु सचिवालय पहुंचे और एसपी को शिकायत दी।
उन्होंने कहा कि 17 जनवरी 2012 को उसके पति दिलावर और उसके दोस्त एएसआई भीम सिंह की हत्या कर दी थी और दोनों के शव इसराना राजबाहे में बरामद किए थे। उसने बताया कि पुलिस ने 18 जनवरी 2012 को हत्या और शव को खुर्दबुर्द करने समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
उसने कहा कि पुलिस ढाई साल बाद वारदात को सुलझा सकी है, मगर अब आरोपियाें को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। उसने आरोप लगाया कि एक आरोपी गौरव ने कोर्ट के सामने दिलवार और भीम की हत्या करने और इसमें अमन उर्फ अमना और सोमा का भी नाम लिया है।
विज्ञापन
उसने आरोप लगाया कि पुलिस 14 दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। वे सब प्रभावी लोग हैं और पुलिस भी उन पर हाथ नहीं डालना चाहती। उसने आरोप लगाया कि इस मामले के डॉ. रमेश, राजेश और कर्मबीर पर भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने एसपी से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।