फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   People's faces with prosthetics, everyone ready to take their own lives

Panipat News: कृत्रिम अंग पाकर लोगों के खिले चेहरे, हर कोई अपनी जिंदगी खुद जीने को तैयार

Sun, 07 Dec 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 07 Dec 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
People's faces with prosthetics, everyone ready to take their own lives
पिता के साथ विकलांग गौरव। संवाद
पानीपत। श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर द्वारा डेरा बाबा जोध सचियार में आयोजित कृत्रिम अंग, कैलीपर एवं विभिन्न सहायक उपकरणों के निःशुल्क वितरण शिविर में लोगों के कृत्रिम अंग पाकर चेहरे खिल उठे। मानो उनको कोई नई जिंदगी मिल गई हो।
विज्ञापन


दिव्यांग शिविर का शुभारंभ शहरी विधायक प्रमोद विज ने किया। उन्होंने समिति के काम की सराहना की। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से समाज को मजबूती मिलती है। विधायक ने कहा कि यह बहुत ही सराहनीय कार्य है जरूरतमंदों को कुछ ही समय में एक स्थान पर उनकी नाप के अनुसार कृत्रिम अंग लगाकर उनके चेहरे पर खुशी लाने का कार्य पानीपत में किया है। समिति से संदीप कौशिक व सुरेश काबरा ने बताया कि दो दिन में 500 से अधिक दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग लगाए हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर गोशाला सोसायटी से रामनिवास गुप्ता, जन सेवा संस्थान से सतीश गोयल, डॉ. रविंद्र डिकाडला, सीए जगदीश धमीजा, पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह, अमृत वर्मा, राकेश भार्गव, एचएस धम्मू, संदीप जिंदल, सुभाष नारंग, कैलाश शर्मा, बजरंग सिंह शेखावत, पीडी चौधरी, पार्षद रॉकी अनिल रोहिल्ला गहलोत, जेल सिंह छोकरा व चेतन तनेजा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अंग पाकर हर किसी को मिला सहारा

गौरव अपने पिता के साथ शिविर में आए थे। उनको ट्राइसाइकिल दी। उन्होंने बताया कि वह अब खुद चल सकेगा। उसको चलने के लिए किसी के सहारे की जरूरत नहीं महसूस होगी। परढ़ाना गांव के देवेंद्र ने बताया कि उसको ट्राइसाइकिल मिली है। वह अब अपना सफर खुद तय करेगा।

पिता के साथ विकलांग गौरव। संवाद

पिता के साथ विकलांग गौरव। संवाद

पिता के साथ विकलांग गौरव। संवाद

पिता के साथ विकलांग गौरव। संवाद

पिता के साथ विकलांग गौरव। संवाद

पिता के साथ विकलांग गौरव। संवाद

पिता के साथ विकलांग गौरव। संवाद

पिता के साथ विकलांग गौरव। संवाद

पिता के साथ विकलांग गौरव। संवाद

पिता के साथ विकलांग गौरव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed