फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   People will soon get the gift of welfare schemes

Panipat News: कल्याणकारी योजनाओंं की जल्द मिलेगी लोगों को सौगात

Fri, 29 Aug 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 29 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
People will soon get the gift of welfare schemes
कृष्णलाल पंवार। - फोटो : ओवर रेटिंग का विरोध करते किसान।

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। भाजपा नेताओं ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर से दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का स्वागत किया है। इसे सराहनीय बताया। इसमें पात्र महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा लागू की जा रही कल्याणकारी योजनाओंं को लेकर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार व मेयर कोमल सैनी ने आभार जताया है। साथ ही योजनाओंं का लाभ लेने वाले जरूरतमंद लोगोंं को शुभकामनाएं दी है।
कोट्स फोटो
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने संकल्प पत्र में शामिल महिलाओं को 2100 रुपये देने की घोषणा पर बड़ा फैसला लिया जाएगा। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर से दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया जाएगा। पानीपत की पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन

कोट्स फोटो

पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि सरकार द्वारा पहले से चलाई जा रही ऐसी नौ योजना जिनमें आवेदिका को पहले से ही अधिक राशि की पेंशन का लाभ मिल रहा है। उन्हें लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने बताया कि स्टेज तीन और चार कैंसर पीड़ित मरीजों को सूचीबद्ध 54 दुर्लभ बीमारियों, हीमोफिलिया, थैलेसिलमिया और स्किल सेल से पीड़ित मरीजों को पहले से पैंशन दी जा रही है। साथ ही अस्पताल में विभिन्न योजनाओंं के तहत जरूरतमंदों को मुफ्त इलाज की सौगात मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स फोटो
मेयर कोमल सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी का महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के लिए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लागू करने के लिए धन्यवाद किया। प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार गरीबों और जरूरतमंदों के हित में लगातार कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया गया है। साथ ही महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा पिछले कई सालों से कार्य किया जा रहा है।

कृष्णलाल पंवार।

कृष्णलाल पंवार।- फोटो : ओवर रेटिंग का विरोध करते किसान।

कृष्णलाल पंवार।

कृष्णलाल पंवार।- फोटो : ओवर रेटिंग का विरोध करते किसान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed